Jharkhand News : मनरेगा में महिलाओं की भागीदारी व पलायन रोकने को लेकर मनरेगा आयुक्त ने जारी किया ये निर्देश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Nov 2021 1:02 PM
मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाये कि गांव से पलायन न हो. ऐसा नहीं होने पर जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जायेगी. एक सप्ताह में योजनाओं को पूर्ण करें.
Jharkhand News, रांची न्यूज : झारखंड की मनरेगा आयुक्त (mgnrega commissioner) राजेश्वरी बी ने मनरेगा के कार्यों में 50 फीसदी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. उन्होंने महिला मेट का निबंधन कराने को भी कहा है. गांव से पलायन न हो, इसे सुनिश्चित करने को कहा है. वे मनरेगा और रुर्बन मिशन के कार्यों की समीक्षा के क्रम में सभी उपविकास आयुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बुधवार को बैठक कर रही थीं.
समीक्षा बैठक के दौरान झारखंड की मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने मनरेगा कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जतायी. उन्होंने समीक्षा के दौरान अफसरों को एक सप्ताह के अंदर योजनाओं (mgnrega yojana 2021) को पूर्ण करने का निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने गांव से पलायन रोकने पर भी जोर दिया. मनरेगा आयुक्त ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाये कि गांव से पलायन न हो. ऐसा नहीं होने पर जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जायेगी.
Also Read: जेपीएससी पीटी रिजल्ट 2021 : आज जारी हो सकता है कट ऑफ मार्क्स
मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि श्रमिकों को समय से मजदूरी (mgnrega labour payment jharkhand) का भुगतान हो. इसका विशेष ख्याल रखा जाए. इस बाबत प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया. 100 दिनों तक श्रमिकों को रोजगार मिले, इस संदर्भ में भी अधिकारियों को निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि ऐसा प्रयास हो कि अधिक से अधिक श्रमिकों को 100 दिनों तक रोजगार मुहैया हो सके, ताकि गांव से पलायन करने की नौबत ही नहीं आये.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










