Jharkhand Naxal News : झारखंड के लातेहार के जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, एक उग्रवादी ढेर, हथियार बरामद, सर्च अभियान चला रही पुलिस

Jharkhand Naxal News, रांची न्यूज (प्रणव) : झारखंड के लातेहार में आज शनिवार की सुबह नक्सलियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई. इसमें एक नक्सली मारा गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. इस दौरान पुलिस ने 4 हथियार बरामद किए हैं. इसके बाद लातेहार पुलिस सर्च अभियान चलाया जा रहा है. ये मुठभेड़ लातेहार जिले के गारु थाना अंतर्गत कुकू-पिरी जंगल में हुई है.

लातेहार जिले के गारु थाना अंतर्गत कुकू-पिरी जंगल में पुलिस-उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस घटना में एक उग्रवादी को मार गिराने में पुलिस को सफलता मिली है. यह कार्रवाई आज शनिवार सुबह 8.50 में शुरू हुई. 203 कोबरा, 214 बटालियन सीआरपीएफ और जेजे की संयुक्त कार्रवाई में झारखंड पुलिस को ये सफलता मिली है.
बताया जाता है कि छोटू खेरवार के दस्ते के साथ आज लातेहार पुलिस की मुठभेड़ हुई है. इसमें एक उग्रवादी को मार गिराया गया है. मुठभेड़ के बाद लातेहार पुलिस ने उग्रवादी के शव को कब्जे में ले लिया है. इस दौरान पुलिस ने जंगल से 4 हथियार बरामद किए हैं. फिलहाल जंगल में सर्च अभियान जारी है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए