Lakhisarai, Bihar Chunav 2020 Result Live Updates: लखीसराय सीट पर लगातार चौथी बार जीते विजय कुमार सिन्हा
Lakhisarai, Bihar Election 2020 Result Live News Updates(लखीसराय चुनाव 2020 रिजल्ट): लखीसराय जिला (Lakhisarai District) की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में राष्ट्रीय जनता दल एवं भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार क्रमशः प्रह्लाद यादव एवं विजय कुमार सिन्हा अपना-अपना किला बचाने में कामयाब रहे. सूर्यगढ़ा एवं लखीसराय दोनों विधानसभा सीटों पर महागठबंधन एवं एनडीए के उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर रही. सूर्यगढ़ा (Surajgarha Assembly Seat) में जहां त्रिकोणीय मुकाबला हो गया था, वहीं लखीसराय (Lakhisarai Assembly Seat) में महागठबंधन एवं एनडीए के उम्मीदवारों की सीधी टक्कर थी. मंगलवार सुबह से ही लखीसराय के भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा एवं सूर्यगढ़ा के राजद प्रत्याशी प्रह्लाद यादव जीत की घोषणा का इंतजार करते रहे. दोनों ही नेताओं ने जनता से सीधा संवाद किया और चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को अपनी बात बताने में सफल रहे. सूर्यगढ़ा एवं लखीसराय दोनों विधानसभा सीट पर राजद एवं भाजपा ने अपने परंपरागत वोटरों के सहारे जीत दर्ज कर ली. जिले की महज 2 सीट पर 37 उम्मीदवार खड़े थे. सूर्यगढ़ा में 19 और लखीसराय में 18 उम्मीदवार अपने भाग्य आजमा रहे थे. बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम 2020 और लखीसराय जिला की 2 विधानसभा सीटों की एक-एक अपडेट (Bihar Election 2020 LIVE Updates) के लिए बने रहें प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) के साथ.
लखीसराय सीट पर लगातार चौथी बार जीते विजय कुमार सिन्हा
लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से निवर्तमान विधायक एवं सूबे के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अमरेश कुमार अनीष को पराजित करके जीत का चौका लगा दिया है. उन्होंने अमरेश को 10483 मतों से हरा दिया है. पिछली बार वह इसी सीट पर 6556 मतों से जीते थे.
लखीसराय सीट पर 38 राउंड की गिनती पूरी
लखीसराय विधानसभा सीट पर 38 राउंड की गिनती पूरी. भाजपा के विजय कुमार सिन्हा को 72988 वोट और कांग्रेस के अमरेश कुमार अनीश को 62294 वोट मिले.
सूर्यगढ़ा विधानसभा सीट पर अब सबसे आगे प्रह्लाद यादव
सूर्यगढ़ा विधानसभा सीट पर अब राजद के प्रह्लाद यादव, लोजपा और जदयू को पछाड़कर सबसे आगे निकल गये हैं. उन्होंने जदयू के रामानंद पर 5 हजार से अधिक मतों की बढ़त हासिल कर ली है.
सूर्यगढ़ा में तीन उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर
सूर्यगढ़ा विधानसभा सीट पर लोजपा के उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद सिंह ने एक बार फिर सभी प्रत्याशियों पर बढ़त हासिल कर ली है. रविशंकर प्रसाद सिंह को जदयू के रामानंद मंडल पर 54 वोटों की बढ़त हासिल हो गयी है. प्रह्लाद यादव भी 36490 वोट लेकर मुकाबले में बने हुए हैं.
विजय सिन्हा को कांग्रेस प्रत्याशी पर 4 हजार मतों की बढ़त
लखीसराय विधानसभा सीट पर 18 राउंड की गिनती के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विजय सिन्हा ने कांग्रेस उम्मीदवार अमरेश कुमार पर 4 हजार से अधिक वोटों की बढ़त बना रखी है. विजय सिन्हा को 28878 वोट मिले हैं, जबकि अमरेश कुमार को 24716 मत मिले हैं.
लखीसराय की दोनों सीटों पर एनडीए को बढ़त
लखीसराय की दोनों सीटों पर एनडीए ने महागठबंधन के उम्मीदवारों पर बढ़त बना ली है. लखीसराय में विजय सिन्हा और सूर्यगढ़ा में रामानंद मंडल आगे चल रहे हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए