Coronavirus In Jharkhand : कोरोना पॉजिटिव बंदी आखिर सदर अस्पताल से कैसे हुआ फरार ? पढ़िए ये रिपोर्ट

Coronavirus In Jharkhand : कोडरमा बाजार (गौतम राणा) : सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना पॉजिटिव बंदी फरार हो गया. बंदी के फरार होने की खबर से स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फरार बंदी का नाम पप्पू कुमार विश्वकर्मा है. कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद मंडलकारा से इसे यहां शिफ्ट किया गया था.

मंडलकारा कोविड केयर सेंटर के नोडल पदाधिकारी डॉ शरद कुमार ने बताया कि बीते 31 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद मंडलकारा में बने कोविड केयर सेंटर में अन्य कोरोना पॉजिटिव बंदियों के साथ उसे रखा गया था. बीते बुधवार को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद पप्पू कुमार विश्वकर्मा के अलावा एक अन्य बंदी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया था. डॉ शरद ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों के अनुसार बंदी पप्पू आज सुबह करीब 4 बजे तक देखा गया है. उसके बाद वह फरार हो गया.
उन्होंने बताया कि जिस वार्ड में बंदी पप्पू को रखा गया था, उसके शौचालय के बगल में स्थित स्टोर रूम का खिड़की टूटी हुई है. आशंका है कि उक्त बंदी उसी खिड़की के सहारे फरार हो गया. उन्होंने बताया कि आइसोलेशन वार्ड से पूर्व में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के फरार होने की घटना को देखते हुए मंडलकारा के कोविड केयर सेंटर से दो बंदियों को सदर अस्पताल आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किये जाने के बाद सदर अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए उनके स्तर से और अस्पताल उपाधीक्षक के स्तर से बीते बुधवार को ही मांग की गई थी.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए