झारखंड के खूंटी में नाबालिग से गैंगरेप के बाद 5 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, गिरफ्त में नाबालिग आरोपी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Apr 2022 1:25 PM
Jharkhand Crime News: नाबालिग बच्ची फ्रूटी खरीदने के लिए दुकान पर गयी थी. उस दौरान दुकान पर नाबालिग लड़का (12 वर्ष) था. वह बच्ची को फ्रूटी देने के बहाने दुकान के अंदर ले गया. उसने बच्ची को फ्रूटी व टॉफी दी. इसी दौरान उसने दुकान के अंदर ही मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया.
Jharkhand Crime News: झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड के तपकारा थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का मामला अभी ठीक से शांत भी नहीं हुआ था कि शनिवार को तोरपा में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया गया. दुष्कर्म में शामिल आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है. ये आरोपी भी नाबालिग है. दुष्कर्म की ये घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है. इस संबंध में तोरपा थाने में मामला दर्ज किया गया है. उधर, सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.
फ्रूटी के बहाने दुकान में किया दुष्कर्म
मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग बच्ची फ्रूटी खरीदने के लिए दुकान पर गयी थी. उस दौरान दुकान पर नाबालिग लड़का (12 वर्ष) था. वह बच्ची को फ्रूटी देने के बहाने दुकान के अंदर ले गया. उसने बच्ची को फ्रूटी व टॉफी दी. इसी दौरान उसने दुकान के अंदर ही मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद जब बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची तथा घटना की जानकारी अपनी मां को दी. इसके बाद बच्ची के परिजनों ने घटना की सूचना थाना को दी. पीड़ित बच्ची की मां के बयान के आधार पर तोरपा थाना में मामला दर्ज किया गया है. घटना में शामिल नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा जायेगा.
बाल सुधार गृह भेजे गये सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी
इधर, खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड के तपकारा थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना में शामिल सभी छह नाबालिगों को शनिवार को बाल सुधार सुधार गृह भेज दिया गया. आपको बता दें कि तपकारा थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होकेर घर लौट रही नाबालिग बच्ची के साथ रास्ते में रोककर छह नाबालिगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया था. मिली जानकारी के अनुसार शादी समारोह में डांस करने के दैरान इन लड़कों के साथ पीड़िता की नोकझोंक भी हुई थी. मामले को गांव में सुलझाने का प्रयास भी किया गया था.
रिपोर्ट : सतीश शर्मा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










