ePaper

Budget 2021 : खूंटी में बजट पर लोगों का रिएक्शन, किसी ने सराहा तो किसी ने नकारा

Updated at : 01 Feb 2021 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
Budget 2021 : खूंटी में बजट पर लोगों का रिएक्शन, किसी ने सराहा तो किसी ने नकारा

Budget 2021, Jharkhand News, Khunti News : सोमवार (01 फरवरी, 2021) को सदन में देश का बजट पेश किया गया. बजट में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार से लेकर हर क्षेत्र में कुछ न कुछ पेश करने का प्रयास किया गया है. बजट को लेकर शहर के लोग दिनभर टीवी से लगे रहे. कई लोगों ने अपने मोबाइल में ही ऑनलाइन बजट देखा. बजट पर जिले के लोगों ने प्रभात खबर से अपनी प्रतिक्रिया साझा किया है.

विज्ञापन

Budget 2021, Jharkhand News, Khunti News, खूंटी (चंदन कुमार) / तोरपा (सतीश शर्मा) : सोमवार (01 फरवरी, 2021) को सदन में देश का बजट पेश किया गया. बजट में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार से लेकर हर क्षेत्र में कुछ न कुछ पेश करने का प्रयास किया गया है. बजट को लेकर शहर के लोग दिनभर टीवी से लगे रहे. कई लोगों ने अपने मोबाइल में ही ऑनलाइन बजट देखा. बजट पर जिले के लोगों ने प्रभात खबर से अपनी प्रतिक्रिया साझा किया है.

मध्यम वर्गीय और व्यापारियों के लिए संतोषजनक बजट नहीं : विनोद जायसवाल

चैंबर ऑफ काॅमर्स, खूंटी के अध्यक्ष विनोद जायसवाल ने कहा कि मध्यम वर्ग और व्यापारियों के लिए यह बजट संतोषजनक नहीं है. दोनों वर्ग को कुछ खास फायदा नहीं मिलेगा. हालांकि, शिक्षा के क्षेत्र के लिए अच्छी पहल है. देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लाने का प्रावधान अच्छा प्रयास है.

सराहनीय बजट : रितेश जायसवाल

वहीं, शहर के व्यवसायी रितेश जायसवाल ने कहा कि बजट संतुलित है. सभी वर्ग को सरकार ने कुछ न कुछ देने का प्रयास किया है. इससे देश की आर्थिक विकास को और गति मिलेगी. शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार से लेकर सभी क्षेत्र पर जोर दिया गया है. बजट सराहनीय है.

Also Read: तपकारा गोलीकांड के 20 वर्ष बीते, पर यादें अब भी है ताजा, जानें पूरा मामला कृषि पर जोर : लक्ष्मण महतो

खूंटी के सफल किसान लक्ष्मण महतो ने कहा कि बजट में कृषि पर जोर दिया गया है. 16.5 लाख करोड़ रुपये का कृषि लोन का प्रावधान किया गया है. वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है. गेहूं के एमएसपी को बढ़ाया गया है. इससे गेहूं की खेती करने वाले किसानों को फायदा पहुंचेगा.

एकलव्य विद्यालय खोलने की घोषणा से हर्ष : दुबराज सिंह मुंडा

आदिवासी नेता दुबराज सिंह मुंडा ने कहा कि बजट में सभी क्षेत्र पर ध्यान दिया गया है. इस बार के बजट में आदिवासियों के शिक्षा पर भी जोर दिया गया है. आदिवासी क्षेत्र में एकलव्य विद्यालय खोले जाने की घोषणा होने से लोगों में काफी हर्ष है.

undefined
BJP ने सराहा, तो JMM ने नकारा

JMM जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि यह बजट आम जनता की हित में नहीं है. गरीब और माध्यम तबके के लोगों के लिए बजट में कुछ भी नया नहीं. वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने कहा कि बजट आम लोगों के हित में हैं. पेयजल एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया है. कृषि, स्वास्थ्य आदि क्षेत्र में भी जोर दिया गया है. प्रगतिशील किसान रामानंद साहू ने कहा कि बजट किसानों के हित में है. बजट में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई प्रावधान किये गये हैं. व्यवसायी कुणाल कमल कच्छप ने कहा कि आम बजट में व्यवसायियों के लिए नया कुछ नहीं है. व्यवसायियों पर कर बोझ बढ़ायेगा यह बजट. महंगाई बढ़ाने वाला यह बजट है.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola