कटिहार: रसोई घर में लटकता मिला विवाहिता का शव, पति और ससुर गिरफ्तार, मृतक के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 04 Feb 2023 8:43 PM
कटिहार में रसोई घर में एक विवाहिता का लटकता हुआ शव मिला है. मृतका मुन्नी कुमारी के जीजा जितेंद्र ठाकुर, वरुण कुमार व पिंकी देवी का आरोप है कि शव देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि साजिश के तहत जान से मार कर फंदे से लटका दिया गया है.
कटिहार. बिहार के कटिहार जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर एक विवाहिता का शव रसोई घर में फंदे से लटकता हुआ मिला है. यह घटना हसनगंज थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के गाजिया गांव की बतायी जा रही है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. इस घटना की जानकारी परिजनों को शनिवार की सुबह चली. बताया जा रहा है कि खुड़ियाल गांव की मुन्नी कुमारी की शादी 13 महीने पूर्व गजिया निवासी नारायण ठाकुर के पुत्र प्रकाश ठाकुर के साथ हुई थी. मृतका मुन्नी कुमारी के जीजा जितेंद्र ठाकुर, वरुण कुमार व पिंकी देवी का आरोप है कि शव देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि साजिश के तहत जान से मार कर फंदे से लटका दिया गया है.
मृतका मुन्नी कुमारी की बहन और जीजा का आरोप है कि साजिश के तहत हत्या की गयी है. इसके बाद फंदे पर लटका दिया गया है ताकि लोगों को शक ना हो, जबकि 13 दिसंबर 2021 को शादी हुई थी. शादी को महज 13 महीने हुई थी. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने ससुर नारायण ठाकुर और पति प्रकाश ठाकुर को गिरफ्तार किया है. मृतक की बहन व परिजन शव से लिपटकर बिलख बिलख कर रो रहे थे. इधर मृतका की सास सुलेखा देवी ने बताया कि हमलोग सो गये थे. कुछ पता नहीं कब हमारी बहू मुन्नी देवी फांसी लगा ली.
Also Read: छपरा में भैंसा ने बुजुर्ग को पटक-पटककर मार डाला, महिला समेत 2 लोगों को किया जख्मी, इलाके में दहशत
प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, भाजयुमो महामंत्री प्रशांत झा, गौतम कुमार, मुखिया रानी देवी, राजकुमार मंडल आदि पहुंच घटना की जानकारी ली. इधर, थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक के परिजनों के बयान पर छह लोगों के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज किया गया है. जिसमें मृतिका के ससुर नारायण ठाकुर व पति प्रकाश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










