ePaper

Karela Juice Benefits: करेले की सब्जी ही नहीं इसके जूस में भी छिपा है सेहत का खजाना

Updated at : 10 Aug 2024 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
Karela Juice Benefits

Karela Juice Benefits

Karela Juice Benefits: करेले का जूस कड़वा जरूर होता है लेकिन सेहत के लिए यह लाभकारी होता है. चलिए जानते हैं करेले का जूस पीने के लाभ...

विज्ञापन

Karela Juice Benefits: करेले की सब्जी आमतौर पर सबसे अधिक लोग खाते हैं लेकिन क्या आप जाने हैं कि करेले की सब्जी ही नहीं बल्कि इसका जूस भी सेहत के लिए एक तरह से वरदान है. यह दूसरी बात है कि करेला खाने में थोड़ा कड़वा जरूर होता है जिसके कारण लोग इसे कम खाना पसंद करते हैं. हम इस लेख में बात करेंगे करेले का जूस पीने के फायदे के बारे में… चलिए जानते हैं करेले का जूस पीने से कौन सी बीमारियों से बचा जा सकता है.

करेले का जूस पीने से कौन सी 5 बीमारी ठीक होती है

डायबिटीज कंट्रोल रखने में मदद करें
मोटापा घटाने में करता है मदद
लिवर को डिटॉक्स करें
इम्यूनिटी मजबूत करें
खून साफ करें

डायबिटीज कंट्रोल रखने में मदद करें

करेले का जूस डायबिटीज को कंट्रोल रखने में मदद करता है. जो लोग ब्लड शुगर से परेशान हैं अगर वे सभी रोजाना करेले का जूस पीते हैं तो इससे डायबिटीज लेवल काबू में रहेगा.

मोटापा घटाने में करता है मदद

करेले का जूस पीने से मेटाबॉलिज़्म बढ़ाता है, जो वज़न कम करने में मदद करता है. अगर आपके शरीर में चर्बी बढ़ गया है तो आप भी करेले का जूस पीना शुरू कर दें. कुछ ही महीने में आप मोटापा पर काबू पा जाएंगे.

लिवर को डिटॉक्स करें

आज के समय में हर कोई लिवर की समस्या से परेशान हैं. अगर आप भी उन्हीं लोगों में आते हैं जो लिवर की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको करेले का जूस पीना चाहिए. क्योंकि करेले का जूस पीने से लिवर डिटॉक्स होता है.
Also Read:रागी की रोटियां खाने से क्या डायबिटीज कंट्रोल में रहता है? जानिए इसके अन्य फायदे

इम्यूनिटी मजबूत करें

करेले का जूस पीने से इम्यूनिटी मज़बूत होती है. क्योंकि इम्यूनिटी बूस्ट रहेगा तभी आप होने वाली बीमारियों से बचे रहेंगे. इसके अलावा भी करेले का जूस पीने से भूख कंट्रोल में रहता है साथ ही करेले के जूस में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफ़ंगल त्वचा और स्कैल्प के लिए लाभकारी होते हैं.

खून साफ करें

बहुत से लोगों में खून की खराबी के कारण कई तरह की बीमारियां होने लगती है. ऐसे में अगर आप करेले का जूस पीत हैं तो यह आपके शरीर में मौजूद खून को साफ करेगा साथ ही आपके शरीर को डिटॉक्स भी करेगा.
Also Read: एक महीने तक चुकंदर का जूस पीने से क्या होता है?

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola