प्रधानमंत्री आवास योजना में झारखंड देश भर में अव्वल

Updated at : 11 Jul 2020 2:10 AM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना में झारखंड देश भर में अव्वल

PM AWAS Yojana

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में झारखंड ने पूरे देश में बेहतर प्रदर्शन कर दिखाया है. झारखंड के जिले देश के अन्य जिलों से अव्वल रहे हैं.

विज्ञापन

रांची : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में झारखंड ने पूरे देश में बेहतर प्रदर्शन कर दिखाया है. झारखंड के जिले देश के अन्य जिलों से अव्वल रहे हैं. झारखंड के दो जिले क्रमशः रामगढ़ व जामताड़ा पहले व दूसरे स्थान पर रहे. वहीं देश के टॉप 20 जिलों में झारखंड के नौ जिले शामिल हैं. इसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

अफसरों का कहना है कि लॉकडाउन की अवधि में भी झारखंड में बेहतर काम हुए हैं. आवास निर्माण से लेकर सारे चीजों में झारखंड का प्रदर्शन अच्छा रहा. भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के परफारमेंस इंडेक्स में झारखंड के इन जिलों को दर्ज किया गया है.

इन दो जिलों के अलावा बोकारो,पलामू, गिरिडीह, खूंटी, सरायकेला -खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, और सिमडेगा देश के सर्वश्रेष्ठ 20 जिलों में शामिल हैं. इन जिलों में पीएम आवास योजना का परफॉर्मेंस काफी अच्छा पाया गया है. झारखंड के जिले ऑल इंडिया रैंकिंग में 95.66 से 98.96 अंक के साथ शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. इन जिलों में वर्ष 2016 से 2018 के बीच लक्ष्य के विरुद्ध सबसे ज्यादा आवास का निर्माण कराया गया.

टॉप 20 जिलों में झारखंड के नौ जिले शामिल

पहले-दूसरे स्थान पर रहा झारखंड का जामताड़ा व रामगढ़

देश के टॉप 20 जिलों का नाम

1. रामगढ़ (झारखंड)

2. जामताड़ा (झारखंड)

3. रायपुर ( छत्तीसगढ़)

4. दिनाजपुर दक्षिण (पश्चिम बंगाल)

5. कवर्धा ( छत्तीसगढ़)

6. राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)

7. कूच बेहर (पश्चिम बंगाल)

8. बलोदा बाजार ( छत्तीसगढ़)

9. धमतरी (छत्तीसगढ़)

10. बोकारो (झारखंड)

11. महासमुंद (छत्तीसगढ़)

12. बेमेतरा (छत्तीसगढ़)

13. राजसामंड (राजस्थान)

14. गिरिडीह (झारखंड)

15. पलामू (झारखंड)

16. खूंटी (झारखंड)

17. सरायकेला-खरसावां (झारखंड)

18. प सिंहभूम (झारखंड)

19. बस्तर (छत्तीसगढ़)

20. सिमडेगा (झारखंड)

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola