Jharkhand News : कोरोना की टेस्टिंग रेट के मामले में रांची जिला देश भर में आगे, पढ़े झारखंड की टॉप 5 खबरें

Author Shaurya Punj|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

कोरोना की रोकथाम के लिए रांची जिला प्रशासन ने बेहतरीन प्रयास करते हुए कई उपलब्धियां हासिल की है. इसी वजह से रांची जिला रेड जोन से बाहर हो गया है. यह जानकारी उपायुक्त राय महिमापत रे ने शनिवार को प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने कहा कि टेस्टिंग रेट के मामले में रांची जिला देश भर में आगे है. अब तक 10 हजार टेस्ट किये जा चुके हैं, जो देश के औसत से कहीं ज्यादा है. दूसरी बड़ी खबर ये है कि राज्य में हाइस्कूल व प्लस टू हाइस्कूल खोलने का निर्देश जारी कर दिया गया है. माध्यमिक शिक्षा निदेशक जटाशंकर चौधरी ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को इस आशय का पत्र भेजा है. निदेशक द्वारा भेजे गये पत्र में विद्यालय कब से खोले जायेंगे, इसकी तिथि का जिक्र नहीं किया गया है. इसका निर्धारण जिला स्तर पर किया जायेगा. रांची नगर निगम एक हजार वर्गफीट से कम क्षेत्रफल के मकानों का होल्डिंग टैक्स एक साल के लिए माफ करेगा. वहीं, एक हजार वर्गफीट से ज्यादा क्षेत्रफल के मकानों से आधा होल्डिंग टैक्स लिया जायेगा. शनिवार को नगर निगम स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया. निगम सभागार में हुई बैठक में डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय द्वारा लाये गये इस प्रस्ताव का सभी सदस्यों ने स्वागत किया. आइए झारखंड राज्य से जुड़ी प्रमुख खबरों पर एक नजर डालते हैं

कोरोना की रोकथाम के लिए रांची जिला प्रशासन ने बेहतरीन प्रयास करते हुए कई उपलब्धियां हासिल की है. इसी वजह से रांची जिला रेड जोन से बाहर हो गया है. यह जानकारी उपायुक्त राय महिमापत रे ने शनिवार को प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने कहा कि टेस्टिंग रेट के मामले में रांची जिला देश भर में आगे है. अब तक 10 हजार टेस्ट किये जा चुके हैं, जो देश के औसत से कहीं ज्यादा है.

Also Read: रांची रेड जोन से बाहर, यहां की जांच दर पूरे देश से बेहतर

राज्य में हाइस्कूल व प्लस टू हाइस्कूल खोलने का निर्देश जारी कर दिया गया है. माध्यमिक शिक्षा निदेशक जटाशंकर चौधरी ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को इस आशय का पत्र भेजा है. निदेशक द्वारा भेजे गये पत्र में विद्यालय कब से खोले जायेंगे, इसकी तिथि का जिक्र नहीं किया गया है. इसका निर्धारण जिला स्तर पर किया जायेगा.

Also Read: खुलेंगे राज्य के हाइस्कूल, पर अभी पढ़ाई नहीं

रांची नगर निगम एक हजार वर्गफीट से कम क्षेत्रफल के मकानों का होल्डिंग टैक्स एक साल के लिए माफ करेगा. वहीं, एक हजार वर्गफीट से ज्यादा क्षेत्रफल के मकानों से आधा होल्डिंग टैक्स लिया जायेगा. शनिवार को नगर निगम स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया. निगम सभागार में हुई बैठक में डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय द्वारा लाये गये इस प्रस्ताव का सभी सदस्यों ने स्वागत किया.

Also Read: हजार वर्गफीट से कम के मकानों का होल्डिंग टैक्स माफ करने का प्रस्ताव

दारुल कजा इमारत शरीया रांची के काजी शरीयत मुफ्ती मुहम्मद अनवर कासमी ने घोषणा किया कि शनिवार को रांची समेत राज्य व देश के किसी भी हिस्से में ईद का चांद नजर नहीं आया है. 24 मई दिन रविवार को रमज़ान महीने की तीस तारीख है और 25 मई दिन सोमवार को शव्वाल-उल-मुकर्रम महीने की पहली तारीख, यानी ईद-उल-फितर का दिन है.

Also Read: चांद नजर नहीं आया, ईद 25 को

प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला में पंचायत व ब्लॉक लेवल पर कमेटी गठित की गयी है. यह कमेटी प्रवासी मजदूरों का डेटाबेस तैयार करेगी. जिससे यह जानकारी मिलती रहे कि कितने मजदूर बाहर से आये हैं और पंचायत में पहुंचे हैं. उक्त बातें डीडीसी अनन्य मित्तल ने शनिवार को कही.

Also Read: प्रवासी मजदूरों का डेटाबेस बनाने के लिए कमेटी गठित

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola