Jharkhand: केंद्र सरकार के नागर विमानन विभाग के मुख्य सचिव और एयरपोर्ट ऑथोरिटी के चेयरमैन आज देवघर आयेंगे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jun 2022 10:26 AM
देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी के संभावित आगमन और अन्य तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य के मुख्य सचिव सहित केंद्र सरकार के नागर विमानन विभाग के मुख्य सचिव और एयरपोर्ट ऑथोरिटी के चेयरमैन आज देवघर आ रहे हैं. एयरपोर्ट निरीक्षण के साथ-साथ मुख्य सचिव देवघर एम्स भी जा सकते हैं.
Deoghar News: झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, नागरिक विमानन मंत्रालय के सचिव राजीव बंसल, एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन संजीव कुमार, नागरिक विमानन मंत्रालय भारत सरकार की रुबिना अली और योजना सदस्य एके पाठक देवघर आ रहे हैं. इन उच्चाधिकारियों में झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा बुधवार की शाम ही देवघर पहुंच चुके हैं. बताया जा रहा है कि ये सभी उच्चाधिकारी देवघर एयरपोर्ट के उदघाटन और प्रधानमंत्री के संभावित देवघर आगमन की तैयारी की समीक्षा के लिए पहुंच रहे हैं. इस दौरान ये सभी अधिकारी एयरपोर्ट का निरीक्षण का भी करेंगे और बैठक भी करेंगे.
मिली जानकारी के अनुसार मुख्य सचिव देवीपुर एम्स भी जा सकते हैं. मुख्य सचिव सहित सभी छह उच्चाधिकारी देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां तकरीबन चार घंटे रूकेंगे. निरीक्षण और बैठक के बाद देवघर से रांची के लिए दो बजे हेलीकॉप्टर से रवाना हो जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










