ePaper

Hatia Rourkela Train Accident: हटिया-बंडामुंडा रेलखंड में बड़ा हादसा, दो मालगाड़ियों की आमने-सामने हुई टक्कर

Updated at : 26 Dec 2021 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
Hatia Rourkela Train Accident: हटिया-बंडामुंडा रेलखंड में बड़ा हादसा, दो मालगाड़ियों की आमने-सामने हुई टक्कर

Hatia Rourkela Train Accident: खबर आ रही है कि आज रात 9:40 बजे हटिया राउरकेला रेलखंड पर शनिवार को दो ट्रेनें आमने-सामने टकरा गई हैं.

विज्ञापन

Hatia Rourkela Train Accident: हटिया बंडामुंडा सेक्शन पर रेलवे दुर्घटना के बारे में जानकारी सामने आ रही है, खबर है कि झारखंड में हटिया राउरकेला रेलखंड पर शनिवार रात 9:40 को दो ट्रेनें आमने-सामने टकरा गईं है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि इंजन के साथ कई वैगन के परखच्चे उड़ गए.

दोनों ट्रेनों में बैठे लोको पायलट, असिस्टेंट लोको पायलट ट्रेन के टकराने के पहले इंजन से कूद पड़े. इस दुर्घटना में लोको पायलट रंजीत कुमार को गंभीर चोट आई है. मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार इस भीषण दुर्घटना के बाद बानो रेलवे पुलिस और कई वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं.

undefined

रेलवे के पदाधिकारियों ने बताया कि एक मालगाड़ी खाली थी और दूसरी लोडेड थी. रिलीफ ट्रेन भेजने के बाद क्रेन को पीछे से भेजा गया. तब जाकर मेडिकल रिलीफ ट्रेन को दुर्घटना स्थल के लिए रवाना किया गया.

हट‍िया के रहने वाले हैं लोको पायलट

बताया गया क‍ि दुर्घटनाग्रस्त मालगाड़ी में सवार लोको पायलट और असिस्टेंट लोको पायलट और गार्ड हट‍िया के रहने वाले हैं. लोको पायलट रंजीत कुमार, सहायक पायलट संजय कुमार हटिया के रहने वाले हैं. साथ ही आरके अंबष्ट, लोको पायलट अशोक कुमार सिन्हा, सहायक पायलट आरके रजक, एन बॉक्स कर्मपदा, हटिया-बंडामुंडा के रहने वाले हैं.

बोकारो से कर्मपदा की तरफ जा रही थी मालगाड़ी

मालगाड़ी बोकारो से कर्मपदा की तरफ जा रही थी. वहीं दूसरी तरफ से राउरकेला से बोकारो की तरफ मालगाड़ी आ रही थी. गलती पकरा और कुरकुरा स्टेशनों द्वारा हुई. दोनों ने ही ट्रेन परिचालन के लिए ग्रीन सिग्नल दे दिया. इस कारण एक ही पटरी पर दोनों ट्रेन आमने-सामने आकर टकरा गई.

undefined

बताया जा रहा है कि कुरकुरा स्टेशन के लाइन नंबर तीन में रांची की ओर से मालगाड़ी घुस रही थी. इसी क्रम में राउरकेला से बानो होते हुए रांची की ओर जानेवाली मालगाड़ी भी सिग्नल तोड़ते हुए तीन नम्बर लाइन में ही घुस गई.

undefined
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola