ePaper

झारखंड पंचायत चुनाव 2022 : हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड में आधी से अधिक सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

Updated at : 18 Apr 2022 4:50 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड पंचायत चुनाव 2022 : हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड में आधी से अधिक सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

हजारीबाग जिला अंतर्गत बरकट्ठा प्रखंड के करीब 92 हजार वोटर्स 14 मई, 2022 को 287 पदों के लिए मतदान करेंगे. इस प्रखंड में आधी से अधिक सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हो गयी है. इसके तहत मुखिया के 17 में 10 सीटें और पंचायत समिति सदस्य के 24 में 12 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हो गयी है.

विज्ञापन

Jharkhand Panchayat Chunav: त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में हजारीबाग जिला अंतर्गत बरकट्ठा प्रखंड की आधी से अधिक सीट महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है. प्रखंड के 17 ग्राम पंचायतों में से 10 महिला मुखिया पद के लिए सीट आरक्षित है, जबकी प्रखंड के 24 ग्राम पंचायत समिति सदस्य के पद पर 12 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है.

बरकट्ठा प्रखंड के पंचायतों में मुखिया पद की आरक्षण की स्थिति

पंचायत : आरक्षण
चुगलामो : अनारक्षित (अन्य)
बरकनगांगों : अनारक्षित (महिला)
गैड़ा : अनारक्षित (महिला)
बेड़ोकला : ओपेन केटेगरी (महिला)
तुईयो : अनुसूचित जाति (अन्य)
कपका : ओपेन केटेगरी (अन्य)
गंगपांचो : अनुसूचित जाति (महिला)
गयपहाड़ी : ओपेन केटेगरी (महिला)
सलैया : ओपेन केटेगरी (अन्य)
झुरझुरी : अनारक्षित (अन्य)
कोनहराखुर्द : ओपेन केटेगरी (महिला)
चेचकप्पी : अनारक्षित (महिला)
बरकट्ठा दक्षिणी : अनारक्षित (अन्य)
बरकट्ठा उत्तरी : अनारक्षित (महिला)
बेलकप्पी : अनारक्षित (महिला)
शिलाडीह : अनारक्षित (अन्य)
गोरहर : अनुसूचित जनजाति (महिला)

ग्राम पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए आरक्षण की स्थिति

पंचायत : आरक्षण
चुगलामो : अनुसूचित जाति
बरकनगांगो : अनारक्षित (अन्य)
गैड़ा : अनुसूचित जाति (महिला)
बेड़ोकला : अनारक्षित (अन्य)
बेड़ोकला : अनारक्षित (अन्य)
तुईयो : अनारक्षित (अन्य)
तुईयो : अनारक्षित (महिला)
कपका : अनारक्षित (अन्य)
कपका : अनारक्षित (महिला)
गंगपाचो : अनुसूचित जाति (अन्य)
गयपहाड़ी : अनारक्षित (महिला)
सलैया : अनारक्षित (अन्य)
झुरझुरी : अनारक्षित (महिला)
कोनहराखुर्द : अनारक्षित (अन्य)
कोनहराखुर्द : अनारक्षित (महिला)
चेचकप्पी : अनारक्षित (महिला)
बरकट्ठा दक्षिणी : अनारक्षित (महिला)
बरकट्ठा उत्तरी : अनारक्षित
बेलकप्पी : अनारक्षित (महिला)
बेलकप्पी : अनारक्षित (अन्य)
शिलाडीह : अनारक्षित (महिला)
शिलाडीह : अनारक्षित (महिला)
गोरहर : अनारक्षित (अन्य)
गोरहर : अनुसूचित जनजाति (महिला)

Also Read: गांव की सरकार : हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड में 17 पंचायतों के 287 पदों पर चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी

91,642 वोटर्स 287 पदों के लिए करेंगे मतदान

आरक्षण के कारण इस बार पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्र में समीकरण की जोड़-घटाव करने में जुटे हैं. बरकट्ठा प्रखंड से इस बार कुल 91642 मतदाता दो जिला परिषद, 17 ग्राम पंचायत मुखिया, 24 ग्राम पंचायत समिति सदस्य तथा 244 ग्राम पंचायत वार्ड सदस्यों का चयन करेंगे.


रिपोर्ट : रेयाज खान, बरकट्ठा, हजारीबाग.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola