झारखंड की घाघीडीह सेंट्रल जेल में ट्रस्ट के संचालक हरपाल सिंह थापर की मौत, रंगरेटा महासभा ने बताया बड़ी साजिश

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand News, जमशेदपुर न्यूज : झारखंड के जमशेदपुर के मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के संचालक हरपाल सिंह थापर की घाघीडीह सेंट्रल जेल में मौत हो गयी. पिछले दिनों जमशेदपुर पुलिस ने मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट में नाबालिग के साथ अश्लील हरकत, छेड़खानी, पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में जेल भेजा था.

विज्ञापन

Jharkhand News, जमशेदपुर न्यूज : झारखंड के जमशेदपुर के मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के संचालक हरपाल सिंह थापर की घाघीडीह सेंट्रल जेल में मौत हो गयी. पिछले दिनों जमशेदपुर पुलिस ने मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट में नाबालिग के साथ अश्लील हरकत, छेड़खानी, पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में जेल भेजा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

जमशेदपुर की घाघीडीह जेल में रात करीब दो बजे अचानक उसकी तबीयत खराब हुई. इसके बाद कैदियों ने शोर मचाया, जिसके बाद आनन-फानन में हरपाल सिंह थापर को बाहर निकाला गया. जेल अस्पताल में प्रारंभिक इलाज करने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी स्थिति बिगड़ती चली गयी. जिसके बाद उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

Also Read: कल्याण विभाग के कुचाई अस्पताल में अब सिर्फ ओपीडी सेवा, मरीज को भर्ती कर नहीं किया जा सकेगा इलाज, ये है परेशानी

हरपाल सिंह थापर की मौत के कारणों की जांच की जा रही है. चिकित्सकों ने संभावना जतायी है कि हरपाल थापर की मौत हार्टअटैक से हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया है, जिसके बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा. हरपाल सिंह थापर की मौत के बाद काफी संख्या में सिख समुदाय के लोग एमजीएम अस्पताल पहुंचे.

Also Read: झारखंड में शुरू होगी मोहल्ला क्लास, कोरोना काल में बच्चों को पढ़ायेंगे स्थानीय युवक व रिटायर्ड टीचर्स

रंगरेटा महासभा के अध्यक्ष मंजीत सिंह गिल ने हरपाल सिंह मौत को एक बड़ी साजिश बताया है. उन्होंने कहा कि हरपाल सिंह ने काफी लोगों के नामों का खुलासा करने की बात कही थी. उनकी मौत के लिए जेल प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेदार है. उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए.

Also Read: झारखंड में शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, चतरा से होगी शुरुआत, ये है तैयारी

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola