ePaper

झारखंड: खरकई नदी से खिलवाड़, सड़क का कचरा पानी में गिरा रही ठेका कंपनी, लोगों में आक्रोश

Updated at : 07 Nov 2023 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड: खरकई नदी से खिलवाड़, सड़क का कचरा पानी में गिरा रही ठेका कंपनी, लोगों में आक्रोश

आदित्यपुर टोल ब्रिज कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बयान जारी कर कहा है कि एटीबीसीएल अपने वेंडर के माध्यम से रोड की रिपेयरिंग करा रही है. इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना घटना की जांच की जा रही है और कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन

जमशेदपुर: कदमा टोल ब्रिज पर सड़क निर्माण के दौरान इसे बनाने वाली ठेका कंपनी इसके टूटे हुए हिस्सों (मलबा) को एक्सकेवेटर से सीधे खरकई नदी में गिरा रही है. इससे नदी का प्रदूषण बढ़ रहा है. टाटा स्टील और आयडा के संयुक्त उपक्रम आदित्यपुर टोल ब्रिज कॉरपोरेशन लिमिटेड (एटीबीसीएल) की ठेका कंपनी और ठेकेदार ऐसा कर रहे हैं. ठेकेदार की इस हरकत से लोगों में आक्रोश है. स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इतना ही नहीं इसकी शिकायत कदमा पुलिस से भी की है. शिकायत में कहा गया है कि नदी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज किया जाए. नदी में कचरा गिराने के मामले को काफी संवेदनशील और बड़ी लापरवाही माना जा रहा है क्योंकि नदी के साथ पहले ही काफी खिलवाड़ किया जा चुका है. नदी तट से सटाकर सड़क बनाने पर भी पाबंदी है क्योंकि अलकतरा और अन्य रसायन काफी खतरनाक होते हैं और नदी को काफी प्रदूषित कर देते हैं.

दोषी पर कार्रवाई होगी : एटीबीसीएल

आदित्यपुर टोल ब्रिज कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बयान जारी कर कहा है कि एटीबीसीएल अपने वेंडर के माध्यम से रोड की रिपेयरिंग करा रही है. इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना घटना की जांच की जा रही है और कार्रवाई की जायेगी. एटीबीसीएल पर्यावरण के मानकों का पालन करने के लिए कृत संकल्पित है और कचरा के निष्पादन के लिए स्थायी व्यवस्था की जा रही है.

Also Read: अयोध्या की श्रीरामजन्म भूमि से पूजित अक्षत का रांची में भव्य स्वागत, श्रीराम मंदिर चुटिया में हुआ आरती पूजन

नदी के साथ बड़ा अपराध हो रहा है : दिनेश मिश्र

पर्यावरणविद् और कोशी नदी का आंदोलन चलाने वाले दिनेश मिश्र ने कहा कि वे खुद जमशेदपुर में रहते हैं. ऐसे में यह देखकर काफी सहमा हुआ महसूस कर रहा हूं. यह अपराध है. नदी के साथ किया जाना वाला यह बड़ा अपराध है.

Also Read: झारखंड: रांची की होटवार जेल के अधीक्षक, जेलर व बड़ा बाबू को ईडी का समन, पूछताछ के लिए बुलाया

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola