IPL 2023, PBKS vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब को 8 विकेट से हराया, शिखर धवन की 99 रनों की पारी बेकार
IPL 2023, Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2023 में आज (9 अप्रैल) डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया है. पंजाब की यह पहली हार है. शिखर धवन ने बल्लेबाजी में अकेले संघर्ष किया और 99 रनों की बेहतरीन नाबाद पारी खेली. लेकिन वह टीम के स्कोर पर 143 तक ही पहुंचा पाये. जवाब में हैदराबाद ने राहुल त्रिपाठी के ताबड़तोड़ अर्धशतक के दम पर 17.1 ओवर में ही यह मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया. हैदराबाद की ओर से सबसे सफल गेंदबाजी मयंक मार्कंडेय रहे. उन्होंने चार विकेट अपने नाम किया और पंजाब के बल्लेबाजी को धराशायी कर दिया.
हैदराबाद ने पंजाब को 8 विकेट से हराया
सनराइजर्स हैदराबाद ने एकतरफा मुकाबले में पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया है. शिखर धवन के नाबाद 99 रनों की पारी बेकार चली गयी. पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाये. पंजाब को कोई भी बल्लेबाज शिखर धवन के साथ एक बड़ी साझेदारी नही निभा पाया. जवाब में हैदराबाद ने दो विकेट के नुकसान पर 17.1 ओवर में 145 रन बनाकर यह मुकाबला जीत लिया. हैदराबाद के गेंदबाज मयंक मार्कंडेय ने चार विकेट चटकाये.
राहुल त्रिपाठी ने जड़ा अर्धशतक
पंजाब किंग्स के खिलाफ एक लो स्कोरिंग मैच में राहुल त्रिपाठी ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है. राहुल 42 गेंद पर 61 रन बनाकर खेल रहे हैं. उनके साथ दूसरे छोर पर कप्तान एडन मार्कराम हैं. हैदराबाद को यह मुकाबला जीतने के लिए अब 30 गेंद पर 26 रनों की दरकार है.
मयंक अग्रवाल आउट, हैदराबाद को दूसरा झटका
मयंक अग्रवाल 21 रन बनाकर आउट हो गये हैं. मयंक के रूप में सनराइजर्स हैदराबाद को दूसरा झटका लगा है. राहुल चाहर की गेंद पर मयंक का कैच सैम करन ने लपका.
हैदराबाद को पहला झटका, हैरी ब्रुक आउट
हैरी ब्रुक के रूप में सनराइजर्स हैदराबाद को पहला झटका लगा है. ब्रुक 13 रन बनाकर आउट हो गये हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर राहुल त्रिपाठी आये हैं.
हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू, मयंक-हैरी ब्रुक क्रीज पर
मयंक अग्रवाल और हैरी ब्रुक सलामी बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर मौजूद हैं. सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. हैदराबाद को जीत के लिए 20 ओवर में 144 रन बनाने होंगे.
पंजाब ने हैदराबाद को दिया 144 रनों का लक्ष्य
पंजाब किंग्स ने बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के बीच सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के नाबाद 99 रनों की पारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 144 रनों का लक्ष्य दिया है. धवन के अलावा केवल सैम करन 22 रन बनाकर दो अंकों के आंकड़े तक पहुंच पाये. बाकी सभी बल्लेबाज 10 का आंकड़ा भी नहीं छू पाये. तीन बल्लेबाज तो शून्य पर आउट हुए. हैदराबाद की ओर से मयंक मार्कंडेय ने सबसे अधिक चार विकेट चटकाये.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए