CSK vs PBKS Live Score: आखिरी गेंद पर पंजाब किंग्स ने सीएसके को 4 विकेट से हराया
CSK vs PBKS, IPL 2023: आईपीएल 2023 के डबल हेडर के पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया है. एक बेहद रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने आखिरी गेंद पर 3 रन बनाकर जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करने हुए सीएसके ने डेवोन कॉनवे के 92 रनों की पारी के दम पर 200 रन बनाये. 201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी रही. पंजाब को पहला झटका शिखर धवन के रूप में 50 रन पर लगा. लेकिन बल्लेबाजों ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी की और आखिरी ओवर तक गये मैच में चेन्नई को उनके होम ग्राउंड पर हरा दिया.
आखिरी गेंद पर पंजाब ने सीएसके को हराया
पंजाब किंग्स ने रविवार को चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स को चार विकेट से हराया. मैच के आखिरी गेंद पर तीन रन बनाकर पंजाब ने जीत दर्ज की. चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 200 रन बनाये. डेवोन कॉनवे ने 92 रनों की धमाकेदार पारी खेली. पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. पंजाब के लिए ���्रभसिमरन सिंह ने 42 और लियाम लिविंगस्टोन ने 40 रन बनाये. आखिरी ओवर में पंजाब को जीत के लिए 9 रन चाहिए थे. क्रीज पर शाहरुख खान और सिकंदर रजा थे. मथीशा पथिराना आखिरी ओवर फेंकने आये थे. उन्होंन काफी शानदार गेंदबाजी की, लेकिन आखिरी गेंद पर 3 रन बनाकर पंजाब ने मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ पंजाब की टीम अंक तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गयी है. उसके अंक सीएसके के 10 अंक के बराकर हो गये हैं.
आखिरी ओवर में पंजाब को जीत के लिए चाहिए 9 रन
पंजाब किंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए नौ रनों की जरूरत है. सिकंदर रजा और शाहरूख खान क्रीज पर मौजूद हैं. आखिरी ओवर में फेंकने मथीशा पथिराना क्रीज पर आये हैं.
जितेश शर्मा आउट, पंजाब को छठा झटका
जितेश शर्मा 21 रन बनाकर आउट हो गये. उन्होंने 10 गेंद का सामना किया. तुषार देशपांडे की गेंद पर पर सब्सिट्यूट खिलाड़ी शैक राशीद ने एक शानदार कैच पकड़ा. जितेश शर्मा की जगह बल्लेबाजी करने सिकंदर रजा क्रीज पर आये हैं.
पंजाब को मैच जीतने के लिए 12 गेंद पर चाहिए 22 रन
पंजाब किंग्स को सीएसके के खिलाफ यह मुकाबला जीतने के लिए 12 गेंद पर 22 रन बनाने होंगे. क्रीज पर जितेश शर्मा और शाहरूख खान मौजूद हैं. 19वां ओवर फेंकने तुषार देशपांडे आये हैं.
सैम कुरेन आउट, पंजाब को पांचवां झटका
सैम कुरेन 20 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हो गये हैं. मथीशा पथिराना ने उन्हें बोल्ड कर दिया है. मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. 17 गेंद पर पंजाब को जीत के लिए 31 रनों की जरूरत है. नये बल्लेबाज के तौर पर शाहरूख खान क्रीज पर आये हैं.
CSK vs PBKS Live: पंजाब को लगा चौथा झटका, लिविंगस्टोन आउट
151 के स्कोर पर पंजाब को चौथा झटका लगा. तुषार देशपांडे ने लियान लिविंगस्टोन को आउट किया. लिविंगस्टोन 24 गेंदों पर 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे. दाएं हाथ के बल्लेबाज जितेश शर्मा क्रीज पर आए.
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए