Live Updates

RR vs GT, IPL 2023: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान को 9 विकेट से हराया, बना रहा टेबल टॉपर

Updated:
विज्ञापन

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans, IPL 2023: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से हरा दिया है. राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात को 119 रनों का लक्ष्य दिया. गुजरात के स्पिनरों के सामने राजस्थ��न के बल्लेबाजों की एक नहीं चली. राजस्थान की पूरी टीम 17.5 ओवर में आउट हो गयी. टीम के लिए सबसे अधिक 30 रन कप्तान सैमसन ने बनाये. गुजरात ने बाद में बल्लेबाजी करते हुए यह मुकाबला बड़े आराम से जीत लिया. गुजरात ने एक विकेट के नुकसान पर 14वें ओवर में 119 रन बना लिये. गुजरात का एक मात्र विकेट शुभमन गिल के रूप में गिरा.

विज्ञापन

गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से हराया

गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को उसके होम ग्राउंड पर जयपुर में नौ विकेट से हरा दिया है. गुजरात ने एकतरफा मुकाबले में 119 रनों का लक्ष्य 14वें ओवर में हासिल कर लिया. राजस्थान पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी तरह बिखर गया और टीम 17.5 ओवर में 118 के टोटल पर ऑलआउट हो गयी. गुजरात ने शुभमन गिल (36 रन) के रूप में एकमात्र विकेट गंवाया.

गुजरात टाइटंस का स्कोर 100 के पार

गुजरात टाइटंस का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है. गुजरात ने एक विकेट के नुकसान पर 12 ओवर में 106 रन बना लिये हैं. शुभमन गिल 36 रन बनाकर आउट हुए. हार्दिक पांड्या और ऋद्धिमान साहा क्रीज पर जमे हुए हैं.

हार्दिक पांड्या ने 7 गेंद पर बना डाले 24 रन

शुभमन गिल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये हार्दिक पांड्या ने 7 गेंद पर 24 रन बना लिये हैं. उन्होंने तीन छक्के और एक चौका लगाया. एडम जंपा के ओवर में पांड्या ने 23 रन फिर साहा ने एक रन बनाये. कुल 24 रन इस ओवर से आये.

गुजरात को पहला झटका, शुभमन गिल आउट

गुजरात टाइटंस को पहला झटका लगा है. शुभमन गिल 35 गेंद पर 36 रन बनाकर आउट हो गये हैं. अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके लगाये. युजवेंद्र चहल ने गिल को स्टंप्ड करा दिया. गिल की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर कप्तान हार्दिक पांड्या आये हैं.

पावर प्ले में गुजरात ने बनाये 49 रन

गुजरात ने बिना किसी नुकसान के पावर प्ले में 49 रन बना लिये हैं. साहा और गिल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी होने वाली है. गिल 21 और साहा 25 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं.

5 ओवर में गुजरात ने बनाये 39 रन

ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दी है. गुजरात बिना किसी नुकसान के 5 ओवर में 39 रन बना चुका है. गुजरात बिना विकेट गिरे इस लक्ष्य को हासिल करना चाहेगा. राजस्थान के लिए यह एक बड़ी हार होगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola