CSK VS LSG Dream 11: चेन्नई और लखनऊ के ये खिलाड़ी बनाएंगे करोड़पति! यहां देखिए बेस्ट ड्रीम11 टीम

Abu Dhabi: CSK players react after the wicket of Mumbai Indians player Hardik Pandya during the first cricket match of IPL 2020, at Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi, UAE, Saturday, Sept. 19, 2020. (PTI Photo/Sportzpics)(PTI19-09-2020_000230B)
CSK VS LSG Dream 11: आईपीएल 2023 का छठा मुकाबला (3 अप्रैल) चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच होना है. दोनों टीमों के बीच यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच से पहले यहां जानिए किन खिलाड़ियों को चुनकर बनाए बेस्ट ड्रीम 11 टीम.
IPL 2023, CSK vs LSG Dream11 prediction: आईपीएल 2023 के छठे मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स का सामना केएल राहुल की लखनऊ सुपर जाएंट्स से होगा. दोनों के बीच यह मुकाबला आज (3 अप्रैल) चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा. एक ओर महेंद्र सिंह धोनी की सीएसके गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहला मुकाबला हार गई है. वहीं दूसरी ओर लखनऊ सुपरजाएंट्स ने पहले मुकाबले में दिल्ली पर शानदार जीत दर्ज की थी. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है. ऐसे में आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए बेस्ट ड्रीम 11 टीम में आप किन खिलाड़ियों पर दांव लगा सकते हैं.
आईपीएल 2023 में चेन्नई के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही है. टीम को अपने पहले मुकाबले में ही गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में चार साल बाद अपने घर चेपॉक में लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की सीएसके जीत की पटरी पर लौटने उतरेगी.
वहीं दूसरी ओर लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आईपीएल में शानदार आगाज किया है. टीम ने पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को बुरी तरह से हराया था. ऐसे में केएल राहुल की लखनऊ टीम चेन्नई के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला जीतने उतरेगी.
चेन्नई के चेपॉक क्रिकेट स्टेडियम की पिच को देखें तो यहां स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है. ऐसे में इस मुकाबले में स्पिनर्स बल्लेबाजों पर हावी होते हुए नजर आ सकते हैं. वहीं ओस भी इस मैदान पर बड़ा रोल निभाती है. ऐसे में रन चेज करने वाली टीम को यहां बहुत फायदा हो सकता है.
Also Read: IPL 2023: 4 साल के बाद CSK की होगी घर वापसी, LSG के खिलाफ चेपॉक में जीत के इरादे से उतरेगी धोनी ब्रिगेड
कप्तान – ऋतुराज गायकवाड़
उपकप्तान- मार्कस स्टॉयनिस
विकेटकीपर- निकोलस पूरन
बल्लेबाज – केएल राहुल, काइल मेयर्स, डेवॉन कॉन्वे
ऑलराउंडर – रविंद्र जडेजा,मार्कस स्टॉयनिस, मोइन अली, क्रुणाल पांड्या
गेंदबाज- राजवर्धन हांगरेकर, मार्क वुड, रवि बिश्नोई
LSG: केएल राहुल (सी), काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (डब्ल्यू), आयुष बडोनी, मार्क वुड, जयदेव उनादकट, रवि बिश्नोई, आवेश खान.
Impact Player: कृष्णप्पा गौथम
CSK: डेवोन कॉन्वे, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडू, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (w/c), मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, राजवर्धन हांगरेकर.
Impact Player: सुभ्रांशु सेनापति
डिस्क्लेमर – ड्रीम11 पर टीम बनाना और खेलना आसान है, इसलिए इसकी आदत भी लग सकती है. इसमें वित्तीय जोखिम भी शामिल है इसलिए आप अपनी जिम्मेदारी पर ही खेलें. हम कभी भी ऐसे खेलों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं. इस लेख काे यहां प्रकाशित करने का मकसद आपको केवल जानकारियों से अपडेट रखना है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




