ePaper

IPL 2023: MS Dhoni का साथ देने CSK कैंप से जुड़े Ben Stokes, गेंदबाजों की अब खैर नहीं, वीडियो वायरल

Updated at : 24 Mar 2023 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2023: MS Dhoni का साथ देने CSK कैंप से जुड़े Ben Stokes, गेंदबाजों की अब खैर नहीं, वीडियो वायरल

Ben Stokes Join CSK Camp Video Viral: आईपीएल 2023 के पहले चन्नई सुपर किंग्स टीम के स्टार खिलाड़ी और महेंद्र सिंह धोनी के अगले उत्तराधिकारी माने जा रहे बेन स्टोक्स (Ben Stokes) सीएसके के ट्रेनिंग कैंप से जुड़ गए.

विज्ञापन

Ben Stokes Join CSK Camp Video Viral: इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत होने में अभी कुछ दिन बाकि है. हालांकि लोगों पर अभी से इसका रोमांच सिर चढ़कर बोल रहा है. वहीं आईपीएल की सभी टीमें भी आगामी सीजन को अपने नाम करने के लिए जमकर तैयारियां कर रही है. वहीं इन्हीं तैयारियों के बीच 4 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी चेन्नई सुपर किंग्स को आज बड़ी खुशखबरी मिली है. दरअसल, टीम के स्टार खिलाड़ी और महेंद्र सिंह धोनी के अगले उत्तराधिकारी माने जा रहे बेन स्टोक्स (Ben Stokes) सीएसके के ट्रेनिंग कैंप से जुड़ गए. स्टोक्स बॉलीवुड फिल्मों के अंदाज में एंट्री लेते हुए नजर आएं अब सोशल मीडिया पर स्टोक्स की जुड़ने का वीडियो वायरल हो रहा है.

सीएसके कैंप से जुड़े धमाकेदार बेन स्टोक्स

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी और इंग्लैंड टीम के टेस्ट कप्तान भारत पहुंच गए हैं. वहीं उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के ट्रेनिंग कैंप को भी ज्वाइन कर लिया है. बेन स्टोक्स के भारत आने और ट्रेनिंग कैंप के साथ जुड़ने का वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. स्टोक्स के जुड़ने का वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है. वहीं कई फैंस यह कह रहे हैं कि आईपीएल में अब धोनी और स्टोक्स के सामने गेंदबाजों की खैर नहीं रहेगी. आपको बता दें कि आईपीएल 2023 के लिए हुए ऑक्शन में बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम देकर अपने खेमे में शामिल किया था. वहीं उन्हें धोनी के बाद चेन्नई का अगला कप्तान भी माना जा रहा है.    ड़ी और इंग्लैंड टीम के टेस्ट कप्तान भारत पहुंच गए हैं. वहीं उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के ट्रेन


आईपीएल के पूरे सीजन में बल्ले से धमाल मचाएंगे स्टोक्स

आपको बता दें कि थोड़े दिन पहले यह माना जा रहा था कि बेन स्टोक्स आईपीएल के पूरे सीजन में उपलब्ध नहीं रहेंगे. हालांकि सूत्रों के अनुसार खुद बेन स्टोक्स ने यह साफ कर दिया है कि वह आईपीएल के 16वें सीजन में चेन्नई के साथ सभी मैचों में उपलब्ध रहेंगे. आपको बता दें कि आईपीएल की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स इस बार आईपीएल का पहला मुकाबला गुजरात के साथ खेलेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

Also Read: Watch: ‘ये है मुंबई मेरी जान’, IPL से पहले MI ने जारी किया एंथम सॉन्ग, रोहित और सूर्या का दिखा अलग अंदाज

विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Saurav kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola