IPL 2022: एम एस धोनी का आखिरी सीजन नहीं होगा आईपीएल 2022, खुद ही कर दिया बड़ा खुलासा

महेंद्र सिंह धोनी का यह आईपीएल का आखिरी सीजन नहीं होगा. एक सवाल के जवाब में उन्होंने खुद इसका खुलासा किया. वे आगे भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते रहेंगे. उन्होंने कहा कि चेन्नई के स्टेडियम में खेले बिना अपने और सीएसके के प्रशंसकों को अलविदा नहीं कह सकता.
पिछले सीजन का चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2022 में शुक्रवार को लीग का अपना आखिरी मुकाबला खेल रहा है. एमएस धोनी टीम की कप्तानी कर रहे हैं. आईपीएल शुरू होने से पहले धोनी ने टीम की कप्तानी छोड़ दी थी. तब रवींद्र जडेजा को टीम की कमान सौंपी गयी थी. लेकिन लगातार हार से परेशान जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी और धोनी फिर से कप्तान बन गये. क्रिकेट के जानकारों ने अनुमान लगाया कि धोनी का यह आखिरी आईपीएल हो सकता है.
अब अपने आखिरी आईपीएल पर एमएस धोनी ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने इशारों ही इशारों में कह दिया है कि यह उनका आखिरी आईपीएल नहीं होगा. उन्होंने कहा कि चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले बिना चेन्नई सुपर किंग्स के प्रशंसकों को अलविदा कहना सही नहीं होगा. बता दें कि कोरोनावायरस महामारी के कारण आईपीएल 2022 का आयोजन महाराष्ट्र के चार स्टेडियमों में ही किया जा रहा है.
Also Read: IPL 2022: अंबाती रायुडू ने आईपीएल से संन्यास की घोषणा की ! फिर ऐसा कर फैन्स को किया कंफ्यूज
धोनी ने कहा कि निश्चित रूप से, यह एक सरल कारण है. चेन्नई में न खेलना और धन्यवाद न कहना अनुचित होगा. मुंबई एक और स्थान है जहां एक टीम और एक व्यक्ति के रूप में मैंने बहुत स्नेह अर्जित किया है. यह सीएसके के प्रशंसकों के लिए अच्छा नहीं होगा. साथ ही अगले साल यह टीम के लिए एक अवसर होगा क्योंकि हमें यात्रा करने और विभिन्न स्थानों पर खेलने का मौका मिलेगा.
टॉस के बाद विंडीज के दिग्गज इयान बिशप से बात करते हुए धोनी ने आगे के सीजन के लिए अपनी उपलब्धता के बारे में बात करते हुए कहा कि यह एक बहुत बड़ा सवाल होगा, लेकिन अभी के लिए उन्हें अगले संस्करण में सीएसके टीम से मजबूत वापसी की उम्मीद है. धोनी ने कहा कि क्या वह मेरा आखिरी साल होगा, यह एक बड़ा सवाल नहीं है क्योंकि हम कुछ ऐसा अनुमान नहीं लगा सकते हैं जो लाइन से दो साल नीचे हो. मुझे निश्चित रूप से उम्मीद है कि हम अगले साल मजबूत वापसी करेंगे.
Also Read: IPL 2022: आईपीएल मैच फिक्सिंग का पाकिस्तान कनेक्शन, 7 नामजदों के ठिकानों पर सीबीआई ने की छापेमारी
सीएसके इस सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ से बाहर होने वाली दूसरी टीम है. आईपीएल इतिहास में यह दूसरी बार है जब वे एक सीजन में अगले दौर में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं. वे इस सीजन में 13 मैचों में सिर्फ चार जीत हासिल कर नौवें स्थान पर हैं. सीएसके से भी खराब हालत पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की है. मुंबई तालिका में सबसे नीचे दसवें नंबर पर है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




