IPL 2022: रोहित शर्मा के टी20 में 10 हजार रन पूरे, दुनिया के 7वें और कोहली के बाद दूसरे भारतीय बने

Pune: Rohit Sharma of Mumbai Indians plays a shot during match 17 of the Indian Premier League 2022 cricket tournament between the Royal Challengers Bangalore and the Mumbai Indians, at the MCA International Stadium in Pune, Saturday, April 9, 2022. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI04_09_2022_000212A)
रोहित शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 17 गेंदों में 3 चौके और दो छक्कों की मदद से 28 रन की तूफानी पारी खेली. इसी दौरान उन्होंने अपना टी20 क्रिकेट में 10 हजार रन भी पूरा कर लिया और दुनिया के 7वें खिलाड़ी बन गये.
टीम इंडिया और आईपीएल में मुंबई इंडियन (Mumbai Indians ) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टी20 क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर लिया. आईपीएल 2022 के 23वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ छक्का जड़ते ही रोहित ने टी20 क्रिकेट में 10 हजार का आंकड़ा छू लिया. रोहित शर्मा ने 375 मैचों की 362 पारियों में इस उपलब्धि को हासिल किया और अब टी20 में उनके नाम 10003 रन हो चुके हैं.
रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में दुनिया के 7वें और दूसरे 10 हजारी भारतीय बने
रोहित शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 17 गेंदों में 3 चौके और दो छक्कों की मदद से 28 रन की तूफानी पारी खेली. इसी दौरान उन्होंने अपना टी20 क्रिकेट में 10 हजार रन भी पूरा कर लिया और दुनिया के 7वें व विराट कोहली के बाद दूसरे भारतीय बन गये. रोहित के अलावा टी20 क्रिकेट में 10 हजारी खिलाड़ियों में क्रिस गेल 14562 रन, शोएब मलिक 11698 रन, कीरोन पोलार्ड 11474 रन, एरोन फिंच 10499 रन, विराट कोहली 10373 रन और डेविड वॉर्नर 10373 रन के साथ शामिल हैं.
पंजाब किंग्स ने मुंबई के खिलाफ बनाया 198 रन
पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 198 रन बनाया. जिसमें मयंक अग्रवाल 52 रन की तूफानी पारी खेली. वहीं शिखर धवन ने 50 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 70 रन बनाये.
रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा नहीं रहा आईपीएल 2022
आईपीएल 2021 में लीग चरण से ही बाहर होने वाली मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2022 भी अबतक ठीक नहीं रहा है. लगातार चार मुकाबला हार कर मुंबई की टीम संकट में फंस चुकी है. मुंबई के न तो बल्लेबाज चल पा रहे हैं और न ही बल्लेबाज. खुद कप्तान रोहित शर्मा बड़ी पारी खेलने के लिए तरस रहे हैं. आईपीएल 2022 में रोहित शर्मा ने पांच पारियों में 41 , 10, 3, 26 और 28 रन बनाये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




