ePaper

MI vs CSK : चेन्नई और मुंबई में किसका पलड़ा भारी, जीतेगी ‘बूढ़ों की फौज' या मैच पर होगा हिटमैन का कब्जा

Updated at : 19 Sep 2020 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
MI vs CSK : चेन्नई और मुंबई में किसका पलड़ा भारी, जीतेगी ‘बूढ़ों की फौज' या मैच पर होगा हिटमैन का कब्जा

ipl 2020 latest update, IPL 2020, MI vs CSK, MS Dhoni comback, MI vs CSK latest update कोरोना वायरस महामारी के खौफ के बीच आज से इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत हो रही है. जिसमें एक बार फिर महेंद्र सिंह धौनी और रोहित शर्मा के बीच जोरदार भिड़ंत होगी. गत चैम्पियन रोहित की मुंबई इंडियंस का सामना पहले मैच में धौनी की चेन्नई सुपर किंग्स से होगा.

विज्ञापन

अबुधाबी : कोरोना वायरस महामारी के खौफ के बीच आज से इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत हो रही है. जिसमें एक बार फिर महेंद्र सिंह धौनी और रोहित शर्मा के बीच जोरदार भिड़ंत होगी. गत चैम्पियन रोहित की मुंबई इंडियंस का सामना पहले मैच में धौनी की चेन्नई सुपर किंग्स से होगा.

दोनों ही टीम को अगर देखें तो मुकाबले में मुंबई की टीम मजबूत नजर आ रही है जिसमें रोहित के अलावा हार्दिक और कृणाल पांड्या , कीरोन पोलार्ड और ‘डैथ ओवरों के शहंशाह’ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं.

पहले मैच में मुंबई का पलड़ा भारी लग रहा है. रोहित, क्विंटोन डिकॉक, सूर्य कुमार यादव, ईशान किशन, पांड्या बंधु, कीरोन पोलार्ड बल्लेबाजी को मजबूत देते हैं. ट्रेंट बोल्ट और नाथन कूल्टर नाइल भी टीम में हैं.

Also Read: IPL 2020: इस सीजन में बना सकते हैं ये पांच बड़े रिकॉर्ड, धौनी और कोहली इस रिकॉर्ड के करीब

चेन्नई टीम में इतने सालों में ज्यादा बदलाव नहीं आया है. धौनी के सबसे विश्वस्त सिपहसालार सुरेश रैना इस बार नहीं हैं. उनकी जगह रितुराज गायकवाड़ भी उपलब्ध नहीं है जो कम से कम पांच बार कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं. लेकिन चेन्नई के पास वाटसन, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा और ब्रावो जैसे मैच विनर हैं. मिशेल सेंटनेर और लुंगी एंगिडि भी चयन के लिये उपलब्ध हैं. चेन्नई को भले ही ‘बूढ़ों की फौज’ कहें लेकिन इस टीम ने साबित किया है कि सफलता और प्रतिभा उम्र के मोहताज नहीं होते.

चेन्नई और मुंबई की टीम अब तक आईपीएल में 28 बार आमने-सामने

आईपीएल में चेन्नई और मुंबई की टीम अब तक 12 बार आमने-सामने हुई हैं. जिसमें मुंबई की टीम 17 बार विजयी रही है और चेन्नई की टीम ने 11 बार जीत दर्ज की है.

फाइनल में अब तक दोनों टीम चार बार हुई आमने-सामने

अब तक दोनों टीमों के बीच चार बार फाइनल का मुकाबला खेला गया, जिसमें रोहित शर्मा की टीम धौनी की टीम पर भारी पड़ी. रोहित की टीम ने तीन बार धौनी की टीम को हराकर खिताब जीता. मुंबई की टीम 2013, 2015 और 2019 में चेन्नई को हराकर चैंपियन बनी, जबकि 2010 में चेन्नई की टीम मुंबई को हराकर चैंपियन बनी.

Also Read: धौनी आईपीएल में इतिहास रचने से केवल चार कदम दूर, रैना की गैरमौजूदगी में तोड़ेंगे ये खास रिकॉर्ड

Posted By – Arbind Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola