IPL 2020 DC vs RCB : दिल्ली ने आरसीबी को छह विकेट से हराया, प्ले आफ में नंबर 2 की टीम बनी
Indian Premier League 2020 Delhi vs Bangalore LIVE streaming live cricket score ipl 2020 DC vs RCB live updates delhi playing 11 RCB playing 11 Dream 11 prediction sheikh zayed stadium abu dhabi : आईपीएल 2020 के आज के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर को छह विकेट से हरा दिया और प्ले आफ में नंबर दो की टीम बन गयी. आरसीबी ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाये और दिल्ली को जीत के लिए 153 रन का लक्ष्य दिया. सबसे अधिक रन देवदत्त पड्डीकल ने बनाया. पड्डीकल ने 50 रन बनाये, वहीं डिविलियर्स ने 35 रन बनाया. कोहली सिर्फ 29 रन बना पाये. दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. आईपीएल 2020 के प्वाइंट टेबल में मुंबई नंबर वन पोजिशन पर है.
दिल्ली ने आरसीबी को छह विकेट से हराया
आईपीएल 2020 के आज के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर को छह विकेट से हरा दिया और प्ले आफ में नंबर दो की टीम बन गयी. आरसीबी ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाये और दिल्ली को जीत के लिए 153 रन का लक्ष्य दिया.
नंबर दो की जंग जारी धवन आउट
प्ले आफ में नंबर दो पर कौन सी टीम होगी इसे लेकर अभी जंग जारी है. ऐसा प्रतीत हो रहा था कि दिल्ली आसानी से आरसीबी को हरा देगी तो धवन 54 रन बनाकर आउट हो गये. उन्हें शाहबाज ने आउट किया. अभी क्रीज पर रहाणे 45 और श्रेयस अय्यर दो रन बनाकर खेल रहे हैं.
पृथ्वी शॉ को सिराज ने आउट किया
RCB द्वारा दिये गये 153 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने एक विकेट के नुकसान पर तीन ओवर में 33 रन बना लिये हैं. ओपनर पृथ्वी शॉ को सिराज ने बोल्ड किया. शॉ ने मात्र नौ रन बनाये थे. अभी क्रीज पर रहाणे (2) और धवन (21) रन पर खेल रहे हैं.
आरसीबी ने दिल्ली को जीत के लिए दिया 153 का लक्ष्य
आरसीबी ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाये और दिल्ली को जीत के लिए 153 रन का लक्ष्य दिया. सबसे अधिक रन देवदत्त पड्डीकल ने बनाया. पड्डीकल ने 50 रन बनाये, वहीं डिविलियर्स ने 35 रन बनाया. कोहली सिर्फ 29 रन बना पाये.
विराट कोहली आउट
आरसीबी का दूसरा विकेट विराट कोहली के रूप में गिरा. कोहली को अश्विन ने आउट किया. कोहली ने 29 रन बनाये थे. अभी क्रीज पर पड्डीकल और डिविलियर्स हैं. पड्डीकल ने 50 रन पूरे कर लिये हैं, डिविलियर्स कोहली के आउट होने के बाद क्रीज पर आये हैं और अभी नौ रन पर खेल रहे हैं.
रबाडा ने जोश को आउट किया
रबाडा ने पांचवीं ओवर के पहले गेंद में जोश फिलिप को आउट कर दिया. जोश ने 12 रन बनाये थे. जोश के आउट होने के बाद कोहली ग्राउंड पर बैटिंग करने आये हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए