World Heart Day 2022, Health Tips: विश्व हृदय दिवस आज, घरेलू उपाय से ऐसे रखें अपने दिल का ख्याल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Sep 2022 8:12 AM
World Heart Day 2022, Health Tips: आज विश्व हृदय दिवस है, हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे जिन्हें अगर आप अपनी डाइट में शामिल कर लेंगे तो आपका दिल सेहतमंद रहेगा. आइए जानते हैं वो कौन से फूड्स हैं जिन्हें आप दिल को मजबूत रखने में खा सकते हैं
World heart day 2022: आज यानी 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जा रहा है. जब दिल स्वस्थ रहता है तो हमारे शरीर की सभी प्रकियाएं ठीक ढंग से चलती रहती हैं. आपका हृदय स्वास्थ्य काफी हद तक इस बात पर निर्भर करता है कि आप कैसा जीवन व्यतीत करते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे जिन्हें अगर आप अपनी डाइट में शामिल कर लेंगे तो आपका दिल सेहतमंद रहेगा. आइए जानते हैं वो कौन से फूड्स हैं जिन्हें आप दिल को मजबूत रखने में खा सकते हैं
फल और सब्जी दोनों में ही सैचुरेटेड फैट यानी संतृप्त वसा कम होती है. इस कारण आपका कॉलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ पाता है. इसके साथ ही फल और सब्जियों सॉल्यूबल फाइबर अधिक होता है, इससे पेट जल्दी भर जाता है और लंबे समय तक भरा रहता है.
लहसुन एक बहुत ही हेल्दी हर्ब है, जो कई रोगों से तो बचाता ही है, दिल को भी स्वस्थ रखता है. इसमें मौजूद औषधीय गुण जैसे एंटीऑक्सीडेंट, एंटीफंगल, विटामिन सी, बी, कैल्शियम, सेलेनियम, मैगनीज कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने नहीं देते हैं. इससे हार्ट की धमनियों में ब्लॉकेज नहीं होता है. सब्जी में डालने के साथ ही लहसुन की दो से तीन कलियों को सुबह खाली पेट कच्चा चबाकर भी खाएं.
बादाम कई तरह के न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है. यह विटामिन और खनिजों का भंडार है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होते हैं. बादाम, मोनोअनसैचुरेटेड फैट और फाइबर का भी एक अच्छा स्रोत है. ये दोनों बेहद महत्वपूर्ण पोषक तत्व हैं, जो हार्ट डिजीज के होने के रिस्क को कम कर सकते हैं. बादाम खाने से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल भी नॉर्मल रहता है
गाजर का जूस और सलाद भी बेहद फायदेमंद है. इसमें विटामिन सी, के, बी1, बी2 और बी6 के साथ कैल्शियम और पोटैशियम फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होता है. इसमें अल्फा और बीटा कैरोटीन होता है जो दिल की बीमारियों से बचाने में मदद करता है. इसलिए गाजर को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें.
दिल के लिए वर्जिन ऑलिव ऑयल हेल्दी होता है, जो शरीर को मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स प्रदान करता है. ऑलिव ऑयल यानी जैतून के तेल के अलावा दूसरे तेलों में ट्रांस फैट ज्यादा होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने और खून के बाधित होने का खतरा पैदा करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










