World Chocolate Day 2023: आज मनाया जा रहा विश्व चॉकलेट दिवस, जानें क्या है इसे खाने के फायदे
Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Jul 2023 7:19 AM
World Chocolate Day 2023, benefits of eating chocolates: आज यानी 7 जुलाई को हर साल विश्व चॉकलेट दिवस मनाया जाता है. इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और पार्टनर को चॉकलेट देते हैं. आइए जानें चॉकलेट खाने के फायदे क्या है.
World Chocolate Day 2023, benefits of eating chocolates: हर साल आज यानी 7 जुलाई को विश्व चॉकलेट डे मनाया जाता है. वर्ल्ड चॉकलेट डे पर बेकरी, कॉफी शॉप और कई दुकानों पर मेरिंग्यू पाई (खास तरह की मिठाई), मिल्क चॉकलेट पुडिंग से लेकर अलग-अलग तरह के चॉकलेट केक तक देखने को मिल जाएंगे. इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और पार्टनर को चॉकलेट देते हैं.
चॉकलेट का इतिहास लगभग 2,500 साल पुराना बताया जाता है. एज़्टेक (एज़्टेक एक मेसोअमेरिकन संस्कृति थी जो मध्य मेक्सिको में 1300 से 1521 तक उत्तर-शास्त्रीय काल में फली-फूली.) ने सबसे पहले चॉकलेट की खोज की थी. उन्हें विश्वास था कि ज्ञान के देवता, क्वेटज़ालकोट ने उन्हें यह दिया . वे कोको का इस्तेमाल अन्य चीजों के लेन-देन या कह लीजिए कोको के बीज मुद्रा के रूप में इस्तेमाल करते थे. लेकिन 16वीं शताब्दी तक चॉकलेट कड़वी ही थी.
कहा जाता है कि साल 1519 में स्पेनिश खोजकर्ता हर्नान कोर्टेस को चॉकलेट पीने के लिए दिया गया, जिसे वह अपने साथ स्पेन ले गया और बेहतर स्वाद के लिए उसमें वेनिला, चीनी और दालचीनी मिला दी. इसके बाद, सन 1550 में यूरोप में पहली बार 7 जुलाई के ही दिन चॉकलेट डे मनाया गया था. इसके बाद दुनिया भर के कई देशों में मनाया जाने लगा. स्वाद बदलने के बाद चॉकलेट को दुनिया भर में पसंद किया जाने लगा.
हर साल 7 जुलाई को विश्व चॉकलेट दिवस मनाते हैं. इस तरह से दो बार चॉकलेट डे मनाया जाता है, पहला फरवरी में वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन और दूसरा 7 जुलाई को. हालांकि एक देश ऐसा भी है जहां एक दो नहीं बल्कि 10 बार चॉकलेट डे मनाया जाता है.
तनाव हो या डिप्रेशन – जी हां, यदि आप किसी प्रकार के तनाव में हैं, तो चॉकलेट आपका वह साथी है, जो बिन कुछ कहे और सुने ही आपका तनाव कम कर सकता है. आप जब भी तनाव या डिप्रेशन में हों, चॉकलेट खाना न भूलें. इससे आप रिलेक्स महसूस करेंगे .
हाई ब्लड प्रेशर, प्लेटलेट का गठन, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन की समस्या कार्डियो मेटाबोलिक यानी हृदय संबंधी जोखिम कारक माने गए हैं. वहीं, संतुलित मात्रा में डार्क चॉकलेट का सेवन हृदय के लिए फायदेमंद हो सकता है.
ज्यादातर लोग इस समय किसी न किसी तनाव का सामना कर रहे हैं. लगातार रहने वाला तनाव डिप्रेशन का भी कारण बन सकता है. इस परेशानी में मूड में बदलाव, उदास रहना, गुस्सा आना और चिड़चिड़ापन जैसे लक्षण नज़र आते हैं. ऐसे में इस परेशानी से बचने या मूड को ठीक करने के लिए डार्क चॉकलेट लाभकारी हो सकती है.
इसमें एस्पोलिफेनोल्स, फ्लेवनॉल्स और कैटेचिन जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, डार्क चॉकलेट में ब्लूबेरी या अन्य प्रकार के बेरीज की तुलना में अधिक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. डार्क चॉकलेट खाने से आप हमेशा एक्टिव रह सकते हैं.
डार्क चॉकलेट का सेवन हृदय रोग के लिए कई महत्वपूर्ण जोखिम कारकों में सुधार कर सकता है. एक अध्ययन में पाया गया कि कोको पाउडर पुरुषों में खराब कोलेस्ट्रॉल को काफी कम करता है. इतना ही नही, इसके नियमित सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










