Turmeric Milk Side Effects: इन लोगों को नहीं पीना चाहिए हल्दी वाला दूध, जानिए पूरी डिटेल

Updated:
विज्ञापन

Turmeric Milk Side Effects-Pic By: Social Media

Turmeric Milk Side Effects: हल्दी वाला दूध किन लोगों को नहीं पाना चाहिए. इस विषय पर आज हम डायटीशियन मोनिका जी से विस्तार पूर्वक जानेंगे..

विज्ञापन

Turmeric Milk Side Effects: हल्दी वाला दूध सेहत के लिए काफी लाभकारी माना गया है. क्योंकि इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे हेल्थ के लिए जरूरी होते हैं. हल्दी वाला दूध पीने से संक्रमण, वायरस, बैक्टेरिया आदि गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है. हालांकि कुछ लोगों के लिए हल्दी वाला दूध काफी नुकसानदायक भी होता है. चलिए जानते हैं डायटीशियन मोनिका जी से किन लोगों को हल्दी का दूध नहीं पीना चाहिए?

विज्ञापन

डाइजेस्टिव सिस्टम कमजोर वालो को

जिन लोगों का डाइजेस्टिव सिस्टम कमजोर होता है उन्हें हल्दी वाला दूध नहीं पीना चाहिए. क्योंकि कई बार यह देखने को मिलता है कि दूध पीने के बाद उन्हें अपच, एसिडिटी और डायरिया जैसी समस्या होने लगती है. इसलिए कोशिश करें कि हल्दी वाला दूध पीने से परहेज करें.

गर्भवती महिलाएं न पिएं हल्दी दूध

वैसे गर्भवती महिला नार्मल दूध पी सकती हैं. लेकिन हल्दी वाला दूध पीने से उन्हें बचना चाहिए. क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है और यह गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक माने जाते हैं. इसीलिए प्रेगनेंसी में महिलाओं को हल्दी वाला दूध पीने से रोका जाता है.

Also Read: डायटीशियन से जानिए नाशपाती से होने वाले जबरदस्त फायदों के बारे में

लिवर की बीमारी में न पिएं हल्दी दूध

जो लोग लिवर की बीमारी से जूझ रहे हैं उन्हें हल्दी वाला दूध पीने से बचना चाहिए. क्योंकि इसे पीने से उन्हें कई  सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. कमजोर लिवर की वजह से डाइजेस्टिव सिस्टम सही तरीके से काम नहीं कर पाती है जिसके कारण कई बार अपच, गैस, कब्ज जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ जाती है. फिलहाल आपको बताते चलें जिन लोगों के शरीर में आयरन की कमी होती है उन्हें भी हल्दी वाला दूध पीने से बचना चाहिए.

Also Read: डॉक्टर से जानिए Vitamin A की कमी से कौन-कौन से रोग हो सकते हैं? इसकी पूर्ति के लिए क्या खाएं

Also Read: ‘वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे’ 5 मई को, जानिए क्या है इसका इतिहास और थीम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola