ePaper

Benefits Of Pear Fruit: डायटीशियन से जानिए नाशपाती से होने वाले जबरदस्त फायदों के बारे में

Updated at : 05 May 2024 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
Benefits Of Pear Fruit (1)

Benefits Of Pear Fruit- Photo By: Social Media

Benefits Of Pear Fruit: नाशपाती हमारे शरीर को कई सारी बीमारियों से बचाने में मदद करता है. चलिए डायटीशियन मोनिका जी से जानते हैं नाशपाती खाने से होने वाले फायदे...

विज्ञापन

Benefits Of Pear Fruit: नाशपाती सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. यह फल मानसून के समय में सबसे अधिक पाया जाता है. इसमें पाए जाने वाले विटामिन्स सी, के, कॉपर, पोटैशियम, फाइबर, मैगनीज, फोलेट, और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व हेल्थ के लिए बेहद लाभदायक होते हैं. इस लेख में आज हम डायटीशियन मोनिका जी से जानेंगे नाशपाती खाने से होने वाले फायदों के बारे में…

पाचन को रखें दुरुस्त

डायटीशियन मोनिका बताती हैं कि नाशपाती सेहत के लिए काफी लाभकारी है. इसे खाने से पेट से संबंधित समस्याओं से निजात पाया जा सकता है. अगर आप अपनी डाइट में नाशपाती को शामिल करते हैं तो इससे आपकी पाचन शक्ति दुरुस्त रहेगी. इसमें मौजूद गुण पाचन-तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं साथ ही कब्ज, गैस और एसिडिटी से निजात दिलाता है.

दिल को रखें दुरुस्त

नाशपाती हृदय स्वास्थ्य के लिए सबसे बेस्ट रहा है. यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है. इसके साथ ही इसमें मौजूद पोटैशियम, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है और दिल की बीमारियों को भी कम करता है.

इम्यूनिटी को करें बूस्ट

नाशपाती खाने से से इम्यूनिटी को बूस्ट किया जा सकता है. क्योंकि यह हमारे शरीर में होने वाली बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं. दरअसल नाशपाती में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं.

Also Read: डॉक्टर से जानिए Vitamin A की कमी से कौन-कौन से रोग हो सकते हैं? इसकी पूर्ति के लिए क्या खाएं

शरीर में सूजन को करें कम

शरीर में सूजन और दर्द की समस्या अगर रहती है तो नाशपाती का सेवन करना शुरू कर दें. क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो हमारे शरीर की सूजन को दूर करने में मदद करते हैं. इसके साथ ही में गठिया के दर्द आदि से भी निजात दिलाता है.

वजन घटाने में

अगर आप वजन घटा रही हैं तो नाशपाती को अपने डाइट में जरूर शामिल करें. इसमें पाए जाने वाले फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिसके कारण भूख भी कम लगती है. जो वजन घटाने में काफी लाभदायक है.

Also Read: ‘वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे’ 5 मई को, जानिए क्या है इसका इतिहास और थीम

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola