ePaper

मेडिकल कॉलेज से इंजेक्शन चोरी के आरोपित इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर लापता! मामले में घिरे हैं तृणमूल नेता

Updated at : 05 Jun 2021 1:27 PM (IST)
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज से इंजेक्शन चोरी के आरोपित इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर लापता! मामले में घिरे हैं तृणमूल नेता

इंजेक्शन चोरी मामले के खुलासे के बाद से मेडिकल ऑफिसर न तो ड्यूटी आ रहे हैं, न ही अपने घर पर हैं.

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित कोलकाता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से टॉसिलिजुमाब इंजेक्शन की कथित चोरी के आरोपित इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर लापता हो गये हैं. इस मामले के खुलासे के बाद से मेडिकल ऑफिसर न तो ड्यूटी आ रहे हैं, न ही वह अपने घर पर हैं. एक वायरल ऑडियो में कहा जा रहा है कि इंजेक्शन बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेता और विधायक डॉ निर्मल माजी के लिए निकाले गये हैं.

मामले ने राजनीतिक रंग तो ले ही लिया है, कलकत्ता हाइकोर्ट में भी इस संबंध में एक जनहित याचिका दायर हो चुकी है. दूसरी तरफ, मेडिकल कॉलेज प्रशासन के हाथ-पांव फूल रहे हैं. मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इंजेक्शन की चोरी मामले की जांच शुरू करा दी है. कई और स्तर पर इस मामले की जांच शुरू हो गयी है. स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेज से इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

पश्चिम बंगाल सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने भी अलग से मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रकरण सामने आने के बाद आरोपित इमरजेंसी मेडिकल अफसर का बयान अब तक सामने नहीं आया है. यहां बताना प्रासंगिक होगा कि कोलकाता महानगर के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में एक कोलकाता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से 11 लाख रुपये मूल्य के टॉसिलिजुमाब इंजेक्शन की चोरी हो गयी थी.

Also Read: कोरोना महामारी के खिलाफ नया और प्रभावी हथियार ‘एंटीबॉडी कॉकटेल’, 60 हजार की दवा है इतनी असरदार

इस मामले में तृणमूल कांग्रेस के विधायक का नाम आया, लेकिन उन्होंने इस मामले में अपनी संलिप्तता से साफ इनकार किया है. इस मुद्दे पर हो रहे राजनीतिक हमलों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वास्थ्य विभाग को मामले की जांच करने का आदेश दिया है. कांग्रेस समर्थक एक फेसबुक पेज पर सबसे पहले इस मामले का खुलासा 24 अप्रैल को किया गया.

इस पेज पर दावा किया गया कि 24 अप्रैल को कोलकाता मेडिकल कॉलेज अस्पताल से इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर ने बिना किसी रसीद के कोविड वार्ड से टॉसिलिजुमाब इंजेक्शन की 26 वायल ली. इस अवैध निकासी में कोविड वार्ड की सिस्टर-इन-चार्ज भी शामिल थीं. मेडिकल ऑफिसर और सिस्टर-इन-चार्ज का एक ऑडियो भी वायरल हो गया है, जिस पर घमासान मच गया है.

Also Read: कोलकाता में होगा टोसिलीजुमाब का क्लिनिकल ट्रायल, कोवैक्सीन और स्पुतनिक वी की खेप बंगाल पहुंची

Posted By: Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola