Sahjan Ki Patti Ke Fayde: सहजन की पत्तियां चबाकर खाने के ये हैं 5 सबसे बड़े फायदे

Updated at : 13 Sep 2024 1:00 PM (IST)
विज्ञापन
moringa leaves

moringa leaves

Sahjan Ki Patti Ke Fayde: सहजन की पत्तियां खाने में आपको थोड़ी से कड़वी लग सकती है लेकिन यह सेहत के लिए लाभकारी भी होती हैं. चलिए हम लेख के जरिए जानते हैं सहजन की पत्तियों को चबाकर खाने के फायदे...

विज्ञापन

Sahjan Ki Patti Ke Fayde: सहजन की पत्तियां सेहत के लिए सबसे अधिक फायदेमंद होती हैं. इन पत्तियों का उपयोग कई तरह की औषधियों को बनाने में किया जाता है. सहजन को मोरिंगा के नाम से भी जाना जाता है. इसकी फली और पत्तियां दोनों ही कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं. सहजन की पत्तियों में कई तरह के विटामिन्स, कैल्शियम, जिंक, आयरन और फॉस्फोरस होते हैं जो कि हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं. चलिए जानते हैं सहजन की पत्तियों को चबाकर खाने के फायदे…

हड्डियों को करें मजबूत

आज के समय में सबसे अधिक लोग कमजोर हड्डियों से परेशान हैं. इसके कारण उनके घुटनों में दर्द और गठिया जैसी गंभीर बीमारी से भी जूझना पड़ रहा है. ऐसे में अगर आप सहजन की पत्तियों को चबाकर खाते हैं तो आपकी हड्डियां मजबूत होंगी. क्योंकि सहजन की पत्तियों में कैल्शियम होता है जो ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या से निजात दिलाने में मदद करता है.

डायबिटीज करें कंट्रोल

सहजन की पत्तियां डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे अधिक लाभकारी होती हैं. क्योंकि इन पत्तियों में मौजूद गुण मधुमेह पेशेंट  के शरीर में ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देता है. डायबिटीज के पेशेंट अगर सहजन की पत्तियों को चबाकर खाते हैं तो आपका डायबिटीज हमेशा काबू में रहेगा.

इम्यून सिस्टम करें मजबूत

सहजन की पत्तियां चबाकर खाने से आपका इम्यून सिस्टम तेजी से मजबूत होगा. अगर किसी की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है तो उसे रोजाना सहजन की पत्तियों का सेवन जरूर करना चाहिए, जो शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं.

याददाश्त में करें सुधार

अगर आप सहजन की पत्तियों को चबाकर खाते हैं तो इससे आपकी मस्तिष्क से संबंधित कोई समस्याओं से निजात पाया जा सकता है. सहजन के सेवन से दिमाग और आपके याददाश्त में भी सुधार हो जाएगा.

पेट के लिए लाभकारी

सहजन की पत्तियां पेट के लिए भी लाभकारी होती हैं. अगर आपको हमेशा पेट में दर्द या फिर अल्सर की समस्या बनी रहती है तो सहजन की पत्तियों को चबाकर खाना शुरू कर देना चाहिए. क्योंकि सहजन की पत्तियां आपके लीवर और किडनी को डिटॉक्सीफाई करता है साथ ही पेट को सही रखता है.

Also Read: एक महीने में करें पेट की चर्बी को कम, जानिए कैसे करें मेथी दाना का सेवन

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola