"COVID-19 के कारण पुरूष सेक्स हार्मोन पर पड़ेगा असर" : अध्ययन

Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 26 Mar 2020 9:41 PM

विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरा विश्व परेशान ही. हर दिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है, हजारों की मौतें हो रही है. अब एक शोध से पता चला है कि कोविड-19 के कारण पुरुषों के प्रजनन तंत्र पर क्या असर पड़ सकता है.

विज्ञापन

बीजिंग कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरा विश्व परेशान ही. हर दिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है, हजारों की मौतें हो रही है. अब एक शोध से पता चला है कि कोविड-19 के कारण पुरुषों के प्रजनन तंत्र पर क्या असर पड़ सकता है. दरअसल शुरुआती संकेत मिले हैं कि इस वायरस के संक्रमण से पुरुषों में सेक्स हार्मोन के स्तर में कमी आ सकती है.

हालांकि, अभी यह अध्ययन प्रारंभिक स्तर पर है. किंतु यह पहला क्लीनिकल विश्लेषण जिसमें कोरोना वायरस संक्रमण से होने वाली बीमारी कोविड-19 का पुरुषों के प्रजनन तंत्र, विशेष रूप से युवा वर्ग पर पड़ने वाले संभावित प्रतिकूल प्रभाव का अध्ययन किया जाएगा. हांगकांग के अखबार ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ में गुरुवार को प्रकाशित खबर के अनुसार इस अध्ययन में वुहान विश्वविद्यालय के ज्योंगनान अस्पताल और हुबई क्लिनिकल रिसर्च सेंटर फॉर प्रीनेटल डायगनोसिस और बर्थ हेल्थ के अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने 20 से 54 वर्ष आयु वर्ग के 81 ऐसे पुरुषों के रक्त के नमूनों का विश्लेषण किया था, जो कोरोना वायरस से संक्रमित थे और जनवरी में अस्पताल में भर्ती थे.

अध्ययन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों की औसत आयु 38 वर्ष थी और उनमें से करीब 90 प्रतिशत में संक्रमण के हल्के लक्षण थे. इन सभी के नमूने अस्पताल से उनकी छुट्टी से कुछ ही दिन पहले लिए गए थे. पिछले महीने चीन के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों में से दो तिहाई लोग पुरुष थे और मरने वाले लोगों में 80 प्रतिशत से ज्यादा की आयु 60 वर्ष से ज्यादा थी। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के एक अधिकारी जिआओ याहुई ने बताया कि मरने वालों में ज्यादातर पुरुष थे. ये भी कहा गया है कि COVID-19 वाले आधे से अधिक लोग प्रजनन-आयु वाले थे, इसलिए प्रजनन प्रणाली के प्रभाव पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए.अन्य अध्ययनों ने यह भी सुझाव दिया है कि कोविड-19 पुरुष सेक्स ग्रंथियों में भी सूजन पैदा कर सकते हैं.

वहीं भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गुरुवार तक देश में 16 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है वहीं इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 694 हो गयी है. मंत्रालय ने बताया कि आज देश में कोरोना वायरस संक्रमण के करीब 90 नये मामले आए हैं. मंत्रालय ने ताजा बयान में बताया कि देश में अभी तक 16 लोगों की इस संक्रमण से मौत हुई है. आंकड़ों के अनुसार, देश में फिलहाल 633 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण के लिए इलाज चल रहा है, वहीं 44 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है. वहीं एक व्यक्ति दूसरी जगह चला गया है. बुधवार को संक्रमित लोगों की संख्या 606 थी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola