National Banana Day 2023: वर्ल्ड बनाना डे पर जानें गर्मियों में केला खाने के फायदे

National Banana Day 2023: अप्रैल के तीसरे बुधवार को वर्ल्ड बनाना (केला) डे मनाया जाता है. सर्दियों के मौसम (Winter Season) में केले का सेवन शरीर को काफी फायदा (Banana Benefits) पहुंचाता है. तो वहीं, गर्मी में भी केला खाने के बहुत से फायदे होते हैं.
National Banana Day 2023, Benefits Of Eating Banana: अप्रैल के तीसरे बुधवार को वर्ल्ड बनाना (केला) डे मनाया जाता है. यह दिन फल के पोषण के साथ-साथ जिस तरह से कॉमेडी ने केले को अपने कृत्यों में इस्तेमाल किया है, उस पर केंद्रित है। यह लो-फैट, लो-कैलोरी स्नैक बी6 और सी के साथ फाइबर, पोटेशियम और विटामिन से भरपूर रहता है.
दुनियाभर में केले की एक हजार से ज्यादा प्रजातियां हैं, यही वजह है कि केला आसानी से उपलब्ध होने वाला फल है. सर्दियों के मौसम (Winter Season) में केले का सेवन शरीर को काफी फायदा (Banana Benefits) पहुंचाता है. तो वहीं, गर्मी में भी केला खाने के बहुत से फायदे होते हैं.
-
केला स्ट्रोक के खतरे को कम करता है
-
केले का सेवन बच्चों को अस्थमा की समस्या से दूर रखता है.
-
तनाव दूर करने में भी केला मददगार है.
-
वजन कंट्रोल करने के लिए नाश्ते में केला खाएं.
-
केला खाने से मेमोरी बूस्ट होती है.
-
केला खाने से डायजेशन अच्छा होता है.
-
किडनी स्टोन की संभावना कम होती है.
कमजोरी नहीं आएगी
केला में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है. इसे खाने से पेट जल्दी भर जाता है. अगर सुबह-सुबह ऑफिस या कॉलेज जाने के चक्कर में ब्रेकफास्ट छूट जाता है तो एक केला खाकर निकलें, क्योंकि केला खाने से इंस्टेंट एनर्जी मिलती है. यह आपको दिनभर की ऊर्जा देता है.
हार्ट की समस्याओं से बचना चाहते हैं तो हर दिन केले का सेवन करें. इसमें पोटैशियम की मात्रा भरपूर पाई जाती है. यह हार्ट को सही तरीके से काम करने में हेल्प करता है. केले में विटामिन बी 6 की भी प्रचुरता होती है. यह भी हार्ट के लिए फायदेमंद होता है.
अगर आप स्किन से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो केला काफी फायदेमंद होता है. यह आपकी स्किन की समस्या से छुटकारा दिला सकता है. केला खाने से चेहरा चमकदार बनता है और स्किन खिली-खिली बनती है.
केला खाने से पाचन की समस्याएं दूर हो सकती है. अगर आप कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से जूझ रही है तो केला खाना फायदेमंद हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










