Health Tips : शुद्ध सरसों तेल से भोजन बनाने के कई लाभ, संक्रामक रोगों से लेकर दिल व पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद

Author : sumitkumar1248654 Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 Jun 2020 1:05 PM

विज्ञापन

Mustard Oil Health Benefits, Sarson ke tail main bana food khane ke fayade : डॉकटर, डायटीशियंस हो या अन्य हेल्थ एक्सपर्ट सरसो तेल में ही पका खाना खाने का सलाह क्यों देते है? क्या आपने कभी सोचा है. दरअसल, एक अध्ययन की मानें तो रिफाइंड व अन्य तेल से बने खाने की तुलना में जो व्यक्ति सरसो तेल को प्रयोग में लाते है वे ज्यादा स्वस्थ्य होते हैं. इसमें मौजूद ऐंटिफंगल, ऐंटिबैक्टीरियल और ऐंटिइंफ्लामेट्री गुण हमें विभिन्न रोगों से बचाता है. हमें होने वाली अधिकतर बीमारियां बैक्टीरिया, फंगस और वायरल के कारण होती हैं.

ऐसे में आइये जानते हैं सरसो तेल के स्वास्थ्य लाभों के बारे में
वायरल बीमारियों से बचाता है

खाने का स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ यह हमें वायरल बीमारियों से बचाता है. हमारे शरीर को यह तेल पौष्टिकता से भर देता है. जिससे पैथोजन्स का असर शरीर पर नहीं पड़ता. यही कारण है कि कफ, कोल्ड, गले में खराश, सीने में दर्द जैसी बीमारियों को दूर कर यह व्यक्ति को स्वस्थ्य बनाने में लाभदायक है.

श्वसनतंत्र के लिए लाभदायक

यह हमारे श्वसनतंत्र को भी मजबूत करता है. इस तेल में मौजूद ऐंटिफंगल, ऐंटिबैक्टीरियल और ऐंटिइंफ्लामेट्री गुणों के कारण बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश भी कर जाए तो आगे बढ़ नहीं पाता. एक वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक शरीर में मौजूद सरसों तेल के सेवन करने से वह मर जाता है.

दिल के लिए भी है फायदेमंद

डालडा, घी या रिफाइंड्स हमारे शरीर में अतिरिक्त वसा के रूप में इकट्ठा होते जाते है. जो आर्ट्रीज़ को ब्लॉक कर सकते हैं. वहीं, सरसों तेल ऐसी समस्याओं को शरीर में उत्पन्न ही नहीं होने देता है.

पाचनतंत्र की मरम्मत, कब्ज की समस्या को दूर

सरसों तेल हमारे शरीर के लिए कई मायने में लाभदायक है. इससे बने खाने को पचाने में हमें ज्यादा एनर्जी नहीं लगानी पड़ती है. यह शरीर में मौजूद गट बैक्टीरिया को लाभ पहुंचाता है. जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है व खराब पाचन तंत्र की मरम्मत भी करता है.

डिहाइड्रेशन करे दूर

इस तेल की तासीर गर्म होती है जो बैक्टीरिया को मारने में कारगार होती है. इसमें मौजूद विटमिन-ई के गुण के कारण यह हमारे त्वचा को भी सॉफ्ट बनाए रखने में सहायक होती है. यह स्कीन में नमी लाने में सहायक है जो ड्राई त्वचा को निखारने का काम करता है. इससे त्वचा की अंदरूनी कोशिकाओं को पोषण मिलता है. यही कारण है कि ज्यादातर लोग ठंड के मौसम में इससे मसाज करते हैं. हालांकि, इन सब का सही फायदा तब ही मिल पाता है जब आप पूरी तरह शुद्ध सरसों तेल को इस्तेमाल में लाएं.

Posted By: Sumit Kumar Verma

विज्ञापन
sumitkumar1248654

लेखक के बारे में

By sumitkumar1248654

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola