Moringa Powder Benefits: बीमारियों का रामबाण इलाज है सहजन की पत्तियां, सर्दियों में खाने से होते हें ये फायदे

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोरिंगा (Moringa) को सहजन, सुजना, सेंजन और मुनगा आदि नामों से भारत में प्रसिद्ध है, और यह एक बेहद गुणकारी पौधा है. इस पेड़ के विभिन्न भाग कई पोषक तत्वों से भरपूर पाये गये हैं, इसलिये इसके विभिन्न भागों को कई प्रकार से उपयोग किया जाता है. सर्दियों में इसके सेवन से कई बीमारी नहीं होती है.

विज्ञापन
undefined

मोरिंगा का पेड़ अपने औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है. इसका इस्तेमाल सदियों में दवा के रूप में किया जाता है. सहजन की पत्तियां बीपी, वजन घटाने, नेत्र रोग, मोच, साइटिका, गठिया में लाभदायक हैं. इसके फूल कफ व पेट के रोगों में फायदा पहुंचाते हैं. सहजन इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार है.

विज्ञापन
undefined

मोरिंगा की पत्तियों को सेहत के लिए बेहद चमत्कारी माना जाता है, और इनमें कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, और कई महत्वपूर्ण विटामिन्स मौजूद होते हैं. मोरिंगा पाउडर का उपयोग मलेरिया और टाइफाइड बुखार से लेकर हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, और अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए भी किया जाता है.

undefined

मोरिंगा पाउडर में प्रोटीन, विटामिन, और खनिज प्रचुर मात्रा में होते हैं. सहजन या मोरिंगा का पेड़ पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसकी पत्तियों को सूखाकर और उसके बाद पीसकर पाउडर बनाकर रखा जा सकता है, जो सालों तक खराब नहीं होता है. यह हर बीमारी के लिए रामबाण है. इसको आप चाय के तरह भी पी सकते हैं.

undefined

वजन घटाने में भी सहजन के फूल सहायक हैं. इसके फूलों के सेवन से बालों का झड़ना रुकता है. सहजन की फली में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम होता है. यह हड्डियों व दांतों को मजबूत बनाता है. 

undefined

सहजन के सेवन से खून साफ होता है. सहजन की फली का सेवन करने से गर्भवतियों को डिलिवरी के समय अधिक दर्द नहीं होता. कैंसर, मधुमेह, हृदय को स्वस्थ रखने में, लिवर, इम्युनिटी बढ़ाने, त्वचा के लिए भी काफी लाभदायक है.

Also Read: Hair Fall Remedies: टूटते-झड़ते बालों ने बढ़ाई है चिंता, तो सूखे मेवे का जानिए मैजिक
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola