Litchi Side Effects: इन लोगों के लिए हानिकारक है लीची, आज ही बना लें दूरी...

Updated at : 11 Jun 2023 2:03 PM (IST)
विज्ञापन
Litchi Side Effects: इन लोगों के लिए हानिकारक है लीची, आज ही बना लें दूरी...

Litchi Side Efects: गर्मी का मौसम आते ही बाजार में कई मौसमी फल और सब्जियां उपलब्ध हो जाती हैं. इस मौसम में लोग खुद को धूप और चिलचिलाती गर्मी से बचाने के लिए अपने खान-पान से लेकर कपड़ों तक में जरूरी बदलाव करते हैं.

विज्ञापन

Litchi Side Effects: गर्मी का मौसम आते ही बाजार में कई मौसमी फल और सब्जियां उपलब्ध हो जाती हैं. इस मौसम में लोग खुद को धूप और चिलचिलाती गर्मी से बचाने के लिए अपने खान-पान से लेकर कपड़ों तक में जरूरी बदलाव करते हैं. आमतौर पर लोग अपने आहार में मौसमी फलों और सब्जियों को शामिल कर गर्मियों में स्वस्थ रहने की कोशिश करते हैं. इन्हीं फलों में से एक है लीची, जिसे इस मौसम में बहुत से लोग बड़े चाव से खाते हैं.

विटामिन बी-6, सी, राइबोफ्लेविन, नियासिन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम, मैंगनीज और लीची जैसे पोषक तत्वों से भरपूर लीची सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है. यही वजह है कि इसके फायदों के चलते लोग गर्मियों में इसका जमकर सेवन करते हैं, लेकिन फायदेमंद लीची कई बार हमारे लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकती है. अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो गर्मियों में जमकर लीची खाते हैं तो एक बार इसके नुकसान के बारे में जान लें.

undefined
निम्न रक्तचाप में हानिकारक

अगर आप ज्यादा मात्रा में लीची का सेवन कर रहे हैं तो इससे आपका ब्लड प्रेशर अचानक से गिर सकता है. इससे आपको चक्कर आना, सुस्ती महसूस होना, थकान आदि की समस्या भी हो सकती है. ऐसे में अगर आप भी लो ब्लड प्रेशर के मरीज हैं और अपनी दवाएं ले रहे हैं तो लीची का सेवन सावधानी से करें.

अगर आपको एलर्जी है तो परहेज करें

कुछ लोगों को लीची खाने के बाद खुजली (त्वचा पर एक प्रकार की खुजली), अर्टिकेरिया (त्वचा पर चकत्ते), होठों में सूजन और सांस फूलने जैसी एलर्जी की समस्या हो सकती है. ऐसे में अगर आपको भी किसी तरह की फूड एलर्जी है तो जितना हो सके लीची से दूरी बनाकर रखें.

undefined
डायबिटीज रोगी दूरी बना लें

लीची खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल कम हो जाता है. ऐसे में अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो लीची का सेवन कम से कम करें. साथ ही इसका सेवन करते समय अपने ब्लड शुगर पर नजर रखें.

गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान उपयोग न करें

लीची का सेवन गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए हानिकारक साबित हो सकता है. हालांकि इस संबंध में अभी शोध जारी है. ऐसे में कोशिश करें कि इस दौरान लीची से दूरी बनाकर रखें.

undefined
सर्जरी के बाद लीची न खाएं

लीची शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कम करती है. ऐसे में अगर कोई सर्जरी के दौरान या बाद में इसका सेवन करता है तो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कुछ दिक्कत हो सकती है.

विज्ञापन
Bimla Kumari

लेखक के बारे में

By Bimla Kumari

I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola