Heart Attack In Winter: ठंड में दिल का ऐसा रखें खुद की ख्‍याल, 6 गुना बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 10 Nov 2022 2:51 PM

विज्ञापन

Heart Attack In Winter: ठंड के मौसम में नसें ज्यादा सिकुड़ती हैं और सख्त बन जाती हैं. इससे नसों को गर्म और एक्टिव करने के लिए ब्लड का फ्लो बढ़ जाता है जिससे ब्लड प्रेशर भी बढ़ जाता है. शोध में पता चला है कि ठंड के मौसम में दिल के दौरे अधिक और गंभीर तरीके से आते हैं.

विज्ञापन

Heart Attack In Winter: सर्दियों में कई बीमारियां बढ़ जाती हैं खासतौर से हार्ट अटैक का खतरा इस मौसम में ज्यादा होता है. शोध में पता चला है कि ठंड के मौसम में दिल के दौरे अधिक और गंभीर तरीके से आते हैं. जर्नल ऑफ द अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की एक रिपोर्ट के अनुसार हृदय रोग से संबंधित मौतों की दर 25 दिसंबर और 5 जनवरी के बीच तेजी से बढ़ जाती है. 

इसलिए ठंड में बढ़ जाता है हर्ट अटैक का खतरा

ठंड के मौसम में नसें ज्यादा सिकुड़ती हैं और सख्त बन जाती हैं. इससे नसों को गर्म और एक्टिव करने के लिए ब्लड का फ्लो बढ़ जाता है जिससे ब्लड प्रेशर भी बढ़ जाता है. ब्लड प्रेशर बढ़ने से हार्ट अटैक होने का खतरा भी बढ़ जाता है. बोले कि ऐसे में जिन्हें पहले से ही दिल की बीमारी है या जिन्हें पहले भी हार्ट अटैक हो चुका है, उनके लिए ज्यादा ठंड जानलेवा हो जाती है.

ऐसे करें खुद की देखभाल

खाने में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा बढ़ाएं: विशेषज्ञों का मानना है कि, जिन फलों और सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा भरपूर होती है. सर्दी के मौसम में उनका सेवन अवश्य ही करना चाहिए. ये दिल की सेहत स्वस्थ बनाएं रखने का काम करते हैं. गाजर, पालक, बीटरूट, अनार, टमाटर, अंगूर में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं.

एक्सरसाइज

हल्की फुल्की एक्सरसाइज या फिर किसी तरह की फिजिकल एक्टिविटी करते रहना, है किसी के लिए बेहद जरूरी है. ऐसा करने से आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य दोनो बरकरार रहेगा. आप योग, मेडिटेशन, रनिंग, साइक्लिंग या फिर और कुछ भी कर सकते हैं. इससे आपका हार्ट और इम्यूनिटी सही रहेगी.

लाइफस्टाइल

अगर आपको स्वस्थ शरीर चाहिए तो उसके लिए अच्छा लाइफस्टाइल और रूटीन फॉलो करना सबसे ज्यादा जरूरी है. नहीं तो आपकी बॉडी कभी सही तरह से फंक्शन कर ही नहीं पाएगी. इसलिए समय पर सोना, समय पर खाना, और काम करना महत्वपूर्ण है.

शराब और सिगरेट से दूरी बनाएं

इस तरह के नशीले पदार्थों से होने वाले नकारात्मक प्रभाव सीधे आपके दिल पर पड़ते हैं. वहीं अगर आप ठंड से मौसम में शराब और सिगरेट का सेवन अत्यधिक करते हैं. तो इसके दुष्परिणाम भी ज्यादा देखने को मिलते हैं.

ओमेगा-3 का सेवन

हृदय की अच्छी सेहत के लिए, ओमेगा-3 का सेवन बहुत अच्छा माना जाता है. इससे ज्वाइंट पेन, हार्ट की स्टिफनेस, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है.

ज्यादा पानी पीएं

ठंड के मौसम में अक्सर हमारा पानी का इनटेक कम हो जाता है. इसलिए अच्छा खाने के साथ साथ सही मात्रा में पानी पीते रहना भी बहुत जरूरी है. इसके शरीर हाइड्रेटेड रहेगा, तथा दिल की समस्या से बचाव होगा.

खुद को गर्म रखें

कोशिश करें की आपकी ठंडी हवा के सीधे कॉन्टैक्ट में न आए. गर्म कपड़े पहने, सिर और कानों को अच्छे से ढकें. साथ ही छाती को भी हवा लगने से खास बचाएं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola