ePaper

Health Tips: दांतों की समस्या को दूर करता है सरसों का तेल, जानें इस्तेमाल का तरीका

Updated at : 08 Feb 2025 2:05 PM (IST)
विज्ञापन
Tooth remedies

Tooth remedies

Health Tips: अपने दांत की देखभाल करने के लिए आप सरसों के तेल का उपयोग कर सकते हैं . इसके इस्तेमाल से आपको फायदे मिलेंगे.

विज्ञापन

Health Tips: पूरे शरीर को स्वस्थ रखना हमारी जिम्मेदारी है. भाग दौड़ के चक्कर में हम अपने सेहत का सही तरीके से ख्याल नहीं रख पाते हैं. दांत हमारे शरीर का एक बेहद अहम हिस्सा है. अगर हमारे दांत साफ नहीं रहते हैं तो इसका हमारी पर्सनैलिटी पर असर पड़ता है. दांत पर सही तरीके से ध्यान नहीं देना उन्हें समय से पहले कमजोर कर सकता है. दांत में सबसे आम समस्या दांतों का पीला होना है. दांतों से जुड़ी हुई एक समस्या पायरिया की भी है जो दांतों को कमजोर कर देता है और दांत समय से पहले गिर सकते हैं. अगर आप भी इन सारी समस्याओं से परेशान हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं. इसके लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल बहुत ही कारगर है. सरसों के तेल में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. हम अक्सर इसका इस्तेमाल खाना बनाने और मालिश में करते हैं पर यह दांतों के लिए भी बहुत फायदेमंद है. तो जानते हैं सरसों के तेल का उपयोग दांतों की कौन सी समस्या को दूर करता है? 

मसूड़े और पायरिया की समस्या

अगर आपको भी मसूड़े में सूजन और पायरिया की समस्या है तो इसे गंभीरता से लें. ये आपके दांतों के लिए हानिकारक है. सरसों के तेल में नमक और नींबू का रस डालकर लगाने से आपकी समस्या दूर हो सकती है.

हेल्थ से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Health Tips: क्या पैरों में अक्सर होती है झनझनाहट? इन लक्षणों को अनदेखा ना करें, हो सकती है विटामिन बी12 की कमी

यह भी पढ़ें:Health Tips: क्या आप जानते हैं अखरोट से होने वाले नुकसनों को? इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए इसका सेवन 

दांतों का पीलापन

सरसों तेल अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है. इसका इस्तेमाल दांतों से पीलापन हटाता है और दांतों को चमकदार बनाता है. आप सरसों के तेल में नमक मिलाकर पेस्ट बना लें. इसको अपने दांतों पर लगाने से दांत मोती जैसे चमक जाएंगे. 

दांत दर्द से आराम

हमारे दांतों में दर्द कैविटी के कारण हो सकता है. सरसों का तेल का उपयोग दांत दर्द की समस्या में आराम पहुंचाने में काफी मददगार है. 

यह भी पढ़ें: Health Tips: लिवर इन्फेक्शन को हल्के में ना लें, इन लक्षणों से पहचानें 

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola