ePaper

Health Tips: डायबिटीज के मरीजों को बिना टेंशन खानी चाहिए ये चीजें, कंट्रोल में रहेगा शुगर लेवल

Updated at : 02 Dec 2024 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
diabetes-diet

diabetes-diet

Health Tips: अगर आप एक डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको अपने डायट में कुछ चीजों को शामिल करना चाहिए. इन चीजों को डायट में शामिल कर आप अपने ब्लड शुगर लेवल्स को कंट्रोल में रख सकते हैं.

विज्ञापन

Health Tips: आज के समय में अगर देखा जाए तो डायबिटीज की समस्या काफी आम और काफी बड़ी समस्या बन चुकी है. यह एक ऐसी बीमारी बन गयी है जो भारत में तो अपने पांव तेजी से पसार ही रही है बल्कि अब कई अन्य देशों में भी इसका बढ़ता हुआ प्रकोप काफी तेजी से देखा जा रहा है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की साबित होने वाली है जो डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे हैं. आज हम आपको खाने-पीने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आप अपने डायट में शामिल कर सकते हैं. इन चीजों को अपने डायट में शामिल कर आप अपने ब्लड शुगर लेवल्स को कंट्रोल में रख सकते हैं. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

फ्रूट्स और वेजिटेबल्स

अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो ऐसे में आपको अपने डायट में कच्चे केले, एवोकाडो, अनार, अमरूद और लीची जैसे फलों को जरूर शामिल करना चाहिए. वहीं, शरीर में फाइबर की कमी को दूर करने के लिए आपको अपने डायट में संतरा, सेब, पपीता और तरबूज जैसे फलों को भी शामिल करना चाहिए. अगर आपको डायबिटीज है तो आपको पके हुए केले, अंगूर और आम जैसे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए. इन फलों में कैलरीज काफी ज्यादा होती है. डायबिटीज के मरीज शरीर में हो रही प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए अंडे, दाल, चिकन, मछली और मूंग को भी अपने डायट में शामिल कर सकते हैं.

Also Read: Health Tips: हाई ब्लड प्रेशर के मरीज भूलकर भी न खाएं ये चीजें, कहीं आपकी फेवरेट चीज तो नहीं लिस्ट में

Also Read: Health Tips: सुबह के नाश्ते में भूलकर भी न करें ये गलतियां, सेहत को हो सकता है नुकसान

कार्ब्स लिमिट करें

डायबिटीज के मरीजों को अपने कार्ब्स इंटेक का खास ख्याल रखना चाहिए. बता दें कार्ब्स भले ही आपके शरीर को एनर्जी देते हैं लेकिन, फिर भी आपको इसके सोर्स का चुनाव करते समय काफी ख्याल रखना चाहिए. अगर आप अपने डायट में कार्ब्स के सोर्स को ऐड करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए सबसे बेहतर मल्टी ग्रेन, हॉल ग्रेन्स, मिलेटस और बाजरे को माना जाता है.

सैचुरेटेड फैट हानिकारक

डायबिटीज के मरीजों को हर कीमत पर अपने डायट से वैसी चीजों को हटाना चाहिए जिनमें सैचुरेटेड फैट पाया जाता हो. डायबिटीज के मरीजों को कभी भी तली हुई चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. केवल यहीं नहीं, आपको उस तरह की चीजों का भी सेवन करने से बचना चाहिए जिनमें शुगर काफी ज्यादा पाया जाता हो. डायबिटीज के मरीजों को शराब और सिगरेट जैसी हानिकारक चीजों से भी दूरी बनाकर रखनी चाहिए.

Also Read: Health Tips: आपको हफ्ते में तीन बार क्यों चबाने चाहिए अमरूद के पत्ते? फायदे जानकार उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola