Health Tips: हाई ब्लड प्रेशर के मरीज भूलकर भी न खाएं ये चीजें, कहीं आपकी फेवरेट चीज तो नहीं लिस्ट में

high blood pressure diet
Health Tips: आज हम आपको कुछ ऐसे चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए.
Health Tips: अगर आपको हाइपरटेंशन या फिर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो ऐसे में यह आर्टिकल आपके लिए काफी मददगार साबित होने वाली है. बता दें जब आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है तो ऐसे में आपके शरीर में जो खून है वह आर्टरीज पर जरूरत से ज्यादा दबाव डालने लगता है. कई बार ऐसा होने की वजह से आपको स्ट्रोक से लेकर दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बना हुआ रहता है. अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आपको अपने खान-पान पर काफी ज्यादा नियंत्रण रखना चाहिए. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन एक हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए. चलिए इन चीजों के बारे में जानते हैं.
स्वीट ड्रिंक्स
अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आपको कभी भी मीठे ड्रिंक्स या फिर शुगर लोडेड ड्रिंक्स का सेवन नहीं करना चाहिए. इसके नियमित सेवन से आपका वजन बढ़ जाता है. केवल यहीं नहीं, शुगरी ड्रिंक्स के सेवन से आपका ब्लड प्रेशर और भी ज्यादा बढ़ जाता है.
Also Read: Health Tips: सुबह के नाश्ते में भूलकर भी न करें ये गलतियां, सेहत को हो सकता है नुकसान
Also Read: Health Tips: आपको हफ्ते में तीन बार क्यों चबाने चाहिए अमरूद के पत्ते? फायदे जानकार उड़ जाएंगे होश
फ्राइड चीजें
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को हर कीमत पर तले हुए या फिर फ्राइड चीजों को खाने से बचना चाहिए. फ्राइड चीजों में काफी ज्यादा फैट होता है. यहीं कारण है कि जब आप फ्राइड चीजों का सेवन करते हैं तो आपका वजन काफी तेजी से बढ़ने लगता है. लगातार फ्राइड चीजों के सेवन से आपका ब्लड प्रेशर और भी ज्यादा बढ़ सकता है.
पॉपकॉर्न
ब्लड प्रेशर के मरीजों को कभी भी पॉपकॉर्न नहीं खाना चाहिए. इसमें भरपूर मात्रा में सोडियम पाया जाता है. अगर आप पॉपकॉर्न का सेवन करते है तो ऐसे में भी आपका ब्लड प्रेशर काफी तेजी से बढ़ने लगता है.
Also Read: Health Tips: सर्दियों में अब नहीं होगी गले की खराश, जानें इससे बचने का तरीका
केचप या फिर सॉस
अगर आपको केचप खाना पसंद है और आप लगभग सभी चीजों में इसे डालकर खाते हैं तो अब आपको रुक जाना चाहिए. एक चम्मच केचप में आपको करीबन 190 मिलीग्राम सोडियम पाया जाता है. इसके नियमित सेवन से आपका ब्लड प्रेशर काफी ज्यादा बढ़ सकता है.
पिज्जा
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को हर कीमत पर पिज्जा खाने से बचना चाहिए. पिज्जा में आपको काफी ज्यादा सोडियम मिलता है. नियमित तौर पर पिज्जा के सेवन से भी आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है.
Also Read: Health Tips: हाई ब्लड प्रेशर होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, कहीं आप कर तो नहीं रहें नजरअंदाज
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




