Ghee Benefits On Winter Diet: जाड़े में घी खाने के हैं बड़े फायदे, कोल्ड और कफ से मिलेगी राहत
Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Nov 2022 5:30 PM
Ghee Benefits On Winter Diet: सर्दियों के मौसम में शरीर का तापमान मेंटेन करना अहम है. ऐसे में अब सर्दियां आने वाली हैं और अगर आप इस दौरान अपनी सेहत और स्किन को लेकर परेशान हैं तो आपको बस घी को अपनी डाइट में शामिल करना है क्योंकि सर्दियों में घी खाने से कई सारे स्वास्थ लाभ होते हैं.
Ghee Benefits On Winter Diet: सर्दियों (winter diet tips) में घी ( Ghee health benefits) खाने के कई फायदे हैं, जिनके बारे में डायटिशन्स और हमारे बड़े-बुज़ुर्ग हमेशा बताते रहते हैं. चूंकि, सर्दियों के मौसम में शरीर का तापमान मेंटेन करना अहम है. ऐसे में अब सर्दियां आने वाली हैं और अगर आप इस दौरान अपनी सेहत और स्किन को लेकर परेशान हैं तो आपको बस घी को अपनी डाइट में शामिल करना है क्योंकि सर्दियों में घी खाने से कई सारे स्वास्थ लाभ होते हैं.
सर्दियों में घी स्किन (Skin) को बेहतर बनाने, कब्ज (Constipation) से राहते दिलाने, डायबिटीज (Diabetes) के रोगियों के लिए तो फायदेमंद है ही साथ ही ब्लडप्रेशर (Blood Pressure) को कंट्रोल करे में भी मददगार है.
स्टॉन्ग बॉडी
घी खाना का सबसे अच्छा फायदा है यह. दरअसल, घी में मौजूद हेल्दी फैट्स सर्दियों के मौसम में शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं. इससे, कठोर मौसम और कम तापमान का सामना करने में शरीर को मदद मिलती है.
घी में विटामिन ए होता है, जो आंखों की रोशनी के लिए काफी अच्छा होता है. घी आई प्रेशर को कंट्रोल करता है और यह ग्लूकोमा के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद है.
सर्दी में स्किन ही नहीं बल्कि सिर में भी रूसी और ड्राइनेस की समस्या ज्यादा होती है. इसका नतीजा यह होता है कि बाल ज्यादा झड़ने लगते हैं. ऐसे में अगर देसी घी मालिश की जाए, तो इससे बाल झड़ने की समस्या ठीक हो सकती है.
कोल्ड और कफ ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा परेशान करते हैं. सर्दियों में घी का सेवन करने से सर्दी-खांसी से भी राहत मिल सकती है. घी कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर से परेशान लोगों के भी फायदेमंद है. घी को रोजाना डाइट में लेने से यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है.
गर्मागर्म जलेबी हो राजमा-चावल, सर्दियों में लोग इनका खूब स्वाद लेते हैं. लेकिन, इस तरह का खाना खाने की वजह से आपका वजन भी बढ़ सकता है. इसीलिए, अपने भोजन में ऊपर से एक-दो चम्मच घी डालें. घी से सर्दियों में बढ़ा वजन कंट्रोल करने में मदद होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










