Food for Healthy Skin: त्वचा में निखार लाएं इन हेल्दी फूड्स के साथ
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 03 May 2025 4:43 PM
healthy food for skin ( AI generated image)
Food for Healthy Skin: स्किन केयर में लोग अक्सर डाइट को नजरअंदाज कर देते हैं. सही खान पान और सही मात्रा में खाना आपके स्किन के लिए हेल्दी है और ये आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है. प्रॉपर डाइट और स्किन केयर रूटीन चेहरे पर एजिंग की समस्या को दूर करने में कारगर है.
Food for Healthy Skin: स्किन को ग्लोइंग और चमकदार बनाने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. स्किन केयर में लोग अक्सर डाइट को नजरअंदाज कर देते हैं. सही खान पान और सही मात्रा में खाना आपके स्किन के लिए हेल्दी है और ये आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है. प्रॉपर डाइट और स्किन केयर रूटीन चेहरे पर एजिंग की समस्या को दूर करने में कारगर है. तो आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं ऐसे फूड्स के बारे में जो आपके स्किन के लिए हेल्दी है.
प्रोटीन रिच फूड्स का सेवन
अगर आप भी जवां दिखना चाहते हैं तो आप कोलेजन को बढ़ाने वाले फूड्स का सेवन करें. कोलेजन को बढ़ाने के लिए आप खाने में मछली, अंडा, पनीर और चीज जैसे चीजों जो शामिल कर सकते हैं.
हेल्थ से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
यह भी पढ़ें: Health Tips: तरबूज के बीज में छुपे हैं ये गुण, फेंकने से पहले एक बार जरूर सोचें
यह भी पढ़ें: Summer Tips: लू और डिहाइड्रेशन से बचना है? इन ड्रिंक्स से रखें खुद को फिट और हाइड्रेटेड
सब्जियों का सेवन है कारगर
डेली के खाने में आप सब्जियों का भी सेवन करें. हरी पत्तेदार सब्जियां पोषण से भरपूर होती हैं और सेहत के साथ स्किन के लिए भी लाभदायक है. आप सब्जी में पालक, ब्रोकली, केल का सेवन कर सकते हैं. इन हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन ए, सी और ई पाया जाता है जो स्किन को चमकदार बनाता है.
फलों का सेवन है फायदेमंद
फलों में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं. जैसे उम्र बढ़ती है स्किन को हेल्दी रखने के लिए सही आहार की जरूरत पड़ती है. फल जैसे संतरा, नींबू और कीवी में विटामिन सी होता जो स्किन के लिए फायदेमंद है.
शिमला मिर्च का करें सेवन
हरी शिमला मिर्च और रेड बेल पेपर का भी सेवन आपके स्किन के लिए फायदेमंद है. शिमला मिर्च में भी विटामिन सी की मात्रा अच्छी खासी होती है और विटामिन सी स्किन के लिए फायदेमंद होता है.
पानी को न करें स्किप
अगर स्किन हाइड्रेटेड नहीं रहेगी तो बेजान दिखाई देती है. स्किन को चमकदार और ग्लोइंग बनाने के लिए आप भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करें.
यह भी पढ़ें: Health Tips: देखने में छोटे हैं पर फायदे हैं बड़े, सेहतमंद रहने के लिए करें इनका सेवन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










