ePaper

Benefits Of Ladyfinger: भिंडी में छिपा है सेहत का राज, जानिए इसके फायदे

Updated at : 30 Jun 2024 3:10 PM (IST)
विज्ञापन
Benefits Of Ladyfinger: भिंडी में छिपा है सेहत का राज, जानिए इसके फायदे

Ladyfinger, Pic By: Social Media

Benefits Of Ladyfinger: भिंडी सेहत के लिए सबसे अधिक फायदेमंद होती है. चलिए जानते हैं भिंडी के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में...

विज्ञापन

Benefits Of Ladyfinger: भिंडी की सब्जी लगभग सभी को पसंद होती है. भिंडी में कैलोरी कम होता है, ज्यादा फाइबर और विटामिन ए, सी, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं. हम इस आर्टिकल के जरिए जानेंगे भिंडी खाने के फायदे के बारे में….

भिंडी में कौन से पोषक तत्व होते हैं?

भिंडी में कैल्शियम, फाइबर, विटामिन ए, सी, मैग्नीशियम, पोटेशियम आदि मौजूद होते हैं जो हमारे सेहत के लिए सबसे अधिक जरूरी है.

पाचन के लिए भिंडी

भिंडी में सबसे अधिक फाइबर पाया जाता है जो हमारे पाचन के लिए सबसे अधिक फायदेमंद होते हैं. अगर आपका पाचन सही नहीं है तो भिंडी खाना शुरू कर दें. भिंडी के सेवन से पाचन मजबूत होता है और कब्ज से निजात पाया जा सकता है.

Also Read: भुने हुए अमरूद खाने के 4 सबसे बड़े और अद्भुत फायदे

कोलेस्ट्रॉल में भिंडी

भिंडी में मौजूद फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ता है जो हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करने और हार्ट को हेल्दी रखने में सहयोग करता है.

ब्लड शुगर में भिंडी

भिंडी में पॉलीफेनोल्स और फाइबर पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है. जो लोग डायबिटीज के मरीज है उन्हें भिंडी का सेवन करना चाहिए. इससे डायबिटीज का जोखिम कम होता है. इसके अलावा भिंडी में विटामिन सी भी होता है जो इम्यूनिटी को मजबूत करता है.

वजन घटाने में भिंडी

अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो भिंडी का सेवन करना शुरू कर दें. क्योंकि भिंडी में हाई फाइबर होता है जो पेट को काफी लंबे समय तक भरा रखता है. जिसके कारण आप भोजन और बाहर की चीजें भी कम खाएंगे. जिससे वजन तेजी से कंट्रोल किया जा सकता है. भिंडी खाने से वेट मैनेजमेंट में मदद मिलेगी.

Also Read: करेले का एक शॉर्ट के हैं 5 सबसे बड़े फायदे

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola