ePaper

Benefits of Eating Raw Paneer: कच्चा पनीर खाने से क्या लाभ होता है? डायटीशियन से जानिए पूरी डिटेल

Updated at : 16 May 2024 2:06 PM (IST)
विज्ञापन
paneer benefits

paneer benefits

Benefits of Eating Raw Paneer: कच्चा पनीर में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. चलिए डायटीशियन से जानते हैं कच्चा पनीर खाने के फायदे...

विज्ञापन

Benefits of Eating Raw Paneer: कच्चा पनीर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. वैसे तो लोग पनीर का इस्तेमाल अलग-अलग तरीके से करते हैं. कुछ लोग सब्जी के रूप में पनीर खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग सलाद में मिस्क कर पनीर का सेवन करते हैं. पनीर में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे कि कैल्शियम, विटामिन्स, पोटेशियम, फॉस्फोरस, जिंक, मैग्नीशियम, सेलेनियम आदि. चलिए डायटीशियन मोनिका जी से जानते हैं कच्चा पनीर खाने के फायदे…

वजन में

कच्चा पनीर वजन बढ़ाने और घटाने दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है. इसके लिए आपको बस सही मात्रा में पनीर का सेवन करना चाहिए. आप चाहे तो अपने डाइट में रोजाना 100 ग्राम पनीर को शामिल कर सकते हैं.

हड्डियों के लिए

कच्चा पनीर में कैल्शियम की मात्रा सबसे अधिक होती है. अगर आप रोजाना अपने डाइट में पनीर को शामिल करते हैं तो इससे आपकी हड्डियां मजबूत होती है.

ब्लड प्रेशर रखें कंट्रोल

कच्चा पनीर में पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है. अगर आप रोजाना कच्चा पनीर खाते हैं तो यह ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है.

Also Read: बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या खिलाएं, डायटीशियन से जानिए

त्वचा और बालों को रखें दुरुस्त

कच्चा पनीर में हाई क्वालिटी प्रोटीन होता है, जो त्वचा और बालों के लिए काफी जरूरी होते हैं. अगर आप पनीर खाते हैं तो इससे आपकी त्वचा और बाल दोनों दुरुस्त रहेंगे.

इम्यूनिटी बढ़ाएं

कच्चा पनीर में कई सारे पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं. अगर आप रोजाना अपने डाइट में कच्चा पनीर को शामिल करते हैं तो इससे इम्यूनिटी तो बढ़ेगी. इसके साथ ही पाचन भी दुरुस्त रहता है. इसके अलावा कच्चा पनीर के सेवन से दांत मजबूत रहता है, शुगर भी कंट्रोल में रहता है साथ ही मानसिक विकास होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी बढ़ता है.

Also Read: राष्ट्रीय डेंगू दिवस आज, जानिए डेंगू बुखार का देसी इलाज

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola