ePaper

लड़कियों में पॉपुलर हो रहा बेबी बोटॉक्स ट्रीटमेंट, क्या है यह ट्रीटमेंट, जानें इसके फायदे, साइड इफ्केट्स

Updated at : 22 Nov 2021 2:13 PM (IST)
विज्ञापन
लड़कियों में पॉपुलर हो रहा बेबी बोटॉक्स ट्रीटमेंट, 
क्या है यह ट्रीटमेंट, जानें इसके फायदे, साइड इफ्केट्स

चेहरे की झुर्रियों को कम करने के लिए बेबी बोटॉक्स ट्रीटमेंट काफी पॉपुलर है हालांकि यह ट्रीटमेंट 40 प्लस की उम्र की महिलाओं के चेहरे पर आनेवाली झुर्रियों को रोकने के लिए दिया जाता है लेकिन अब इस ट्रीटमेंट की डिमांड 20 स 25 साल की लड़कियां ज्यादा कर रही हैं.

विज्ञापन

क्या है बेबी बोटॉक्स ट्रीटमेंट

चेहरे के जिस हिस्से में झुर्रियां होती हैं उस हिस्से में बॉटुलिनम इंजेक्शन के डोज दिए जाते हैं. यह डोज इंजेक्शन के जरिए दिए जाते हैं. इस इंजेशन को स्किन की एक खास लेयर में लगाया जाता है. इससे चेहरे की मांसपेशियों को आराम मिलता है जिनके सिकुड़ने से झुर्रियां बढ़ रही होती हैं. इस ट्रीटमेंट के माध्यम से झुर्रियां काफी हद तक कम हो जाती हैं. इस पूरे प्रॉसेस को बोटॉक्स ट्रीटमेंट कहते हैं. वैसे तो 20 से 25 की उम्र में चेहरे पर झुर्रियां न के बराबर रहती हैं लेकिन तब ही यदि कोई इस ट्रीटमेंट को लेता है तो बॉटुलिनम इंजेक्शन के लो डोज दिए जाते हैं. इसे ही बेबी बोटॉक्स कहते हैं. सामान्य बोटॉक्स के मुकाबले इस ट्रीटमेंट में कम खर्च होते हैं.

इस ट्रीटमेंट के लिए इन बातों का ध्यान रखना होता है जरूरी

द हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार यदि कोई बोटॉक्स ट्रीटमेंट लेना चाहता है तो सेहत संबंधी कुछ जरूरी चीजों का ध्यान रखना जरूरी होता है. इसमें मरीज को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होनी चाहिए इसके अलावा हेपेटाइटिस या दूसरे ब्लीडिंग से जुड़े प्रॉब्लम या बीमारी नहीं होनी चाहिए. यदि किसी तरह की बीमारी है तो डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही आगे बढ़ना चाहिए.

रेगुलर चेकअप जरूरी

बोटॉक्स ट्रीटमेंट के बाद कुछ महीनों तक डॉक्टर्स मरीज का रेगुलर चेकअप करते हैं. इसमें यह जांच की जाती है कि ट्रीटमेंट का असर कितना हुआ है. इस ट्रीटमेंट से किसी तरह का साइड इफेक्ट तो नहीं हुआ या इसके कारण ट्रीटमेंट लेने वाले मरीज को किसी तरह की दूसरी परेशानी तो नहीं शुरू हो गई इसलिए ट्रीटमेंट के बाद समय-समय पर चेकअप कराना जरूरी होता है.

किन हिस्सों का होता है ट्रीटमेंट

बेबी बोटॉक्स ट्रीटमेंट होठों को भरा हुआ दिखाने के लिए, माथे पर दिखने वाली लकीरों को छुपाने के लिए, गर्दन, जबड़े और आंखों के आसपास की महीन लाइंस को हटाने के लिए लिया जाता है.

Also Read: Air pollution: प्रदूषित हवा के साथ कोविड, फ्लू का भी खतरा, अब किस मास्क का इस्तेमाल करें ?

साइड इफेक्ट, खर्च कितना

बेबी बोटॉक्स ट्रीटमेंट के अपने कुछ नुकसान भी हैं इसके बारे में पूरी जानकारी होनी जरूरी है. एक्सपर्ट के अनुसार यह ट्रीटमेंट हमेशा किसी एक्सपर्ट से ही कराना चाहिए वरना साइड इफेक्ट का खतरा बढ़ जाता है. ट्रीटमेंट में गड़बड़ी होने या जरूरी सावधानी न बरतने पर कुछ साइड इफेक्ट दिख सकते हैं. जैसे जिस जगह पर इंजेक्शन लगा है वहां पर सूजन आ जाना, सिरदर्द रहना, मुंह का सूखना, ट्रीटमेंट का गलत असर दिखना. इस ट्रीटमेंट के साइड इफेक्ट की गंभीर स्थिति में एलर्जी, गर्दन में दर्द, थकान, उल्टी भी हो सकती है. इस ट्रीटमेंट में कितना खर्च आएगा यह झुर्रियों की स्थिति और इस ट्रीटमेंट को लेने वाले की उम्र के आधार पर तय किया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola