Ginger Water: रोज अदरक का पानी पीने के ये हैं 5 सबसे बड़े फायदे

Published by : Shweta Pandey Updated At : 02 Jul 2024 10:42 AM

विज्ञापन

Ginger Water, Pic By: Social Media

Ginger Water: अदरक का पानी सेहत के लिए सबसे बेस्ट माना गया है. अगर आप रोजाना एक कप अदरक का पानी पीते हैं तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं. चलिए जानते हैं अदरक का पानी पीने के फायदे...

विज्ञापन

Ginger Water: अदरक का सेवन सबसे अधिक किया जाता है. अदरक का इस्तेमाल चाय और भोजन को स्वादिष्ट बनाने में किया जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सुबह अदरक का पानी पीने से सेहत पर इसका क्या असर पड़ता होगा. सदियों से लोग अदरक का पानी पीते हुए आ रहे हैं. हालांकि बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि अदरक का पानी पीने से हमारी सेहत को अनकों लाभ मिलते हैं. चलिए इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं रोजाना अदरक का पानी पीने से होने वाले फायदों के बारे में…

अदरक में कौन से पोषक तत्व होते हैं?

डायटीशियन पूनम जी बताती हैं कि अदरक का सेवन कर पुरानी सी पुरानी बीमारियों से बचा जा सकता है. क्योंकि अदरक में कॉपर, विटामिन सी, आयरन, जिंक, मैंगनीज, कैल्शियम, फास्फोरस, एंटीऑक्सीडेंट आदि पाए जाते हैं जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने और एनर्जी लेवल को बढ़ाने में सहयोग करते हैं.

इम्यून मजबूत करें

अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए सबसे अधिक जरूरी है. अदरक का पानी रोज पीने से शरीर को संक्रमण से लड़ने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद मिलता है. इसलिए सभी को रोजाना एक कप अदरक का पानी जरूर पीना चाहिए.

Also Read: करेले का एक शॉर्ट के हैं 5 सबसे बड़े फायदे

उल्टी-मतली से राहत दिलाएं

अदरक का पानी अगर आप पीते हैं तो उल्टी और मतली को रोका जा सकता है. क्योंकि अदरक में मौजूद मिनरल्स उल्टी और मतली के लिए काफी लाभकारी होते हैं. अगर आपको ट्रैवल के दौरान उल्टी और मतली की समस्या बनी रहती है तो बोतल में अदरक का पानी भर लें और पीते हुए जाएं. इससे उल्टी और मतली बिल्कुल भी नहीं होगी.

वजन कम कराए

वजन घटाना है तो अदरक का पानी पिएं. ऐसा इसलिए क्योंकि अदरक का पानी पीकर भी वजन को एक महीने के भीतर कम किया जा सकता है. अदरक का पानी कैलोरी बर्न को बढ़ाता और भूख की भावना को कम करता है जो वजन घटाने में अहम भूमिका निभाता है.

ब्लड शुगर कंट्रोल करें

रोजाना अगर आप एक कप अदरक का पानी पीते हैं तो इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है. अदरक में पाए जाने वाले गुण ब्लड शुगर के लिए सबसे अधिक फायदेमंद होते हैं. जो लोग डायबिटीज के मरीज हैं उन्हे अदरक का पानी पीना चाहिए.

पेट दर्द से राहत दिलाएं

अगर किसी के पेट में दर्द बना रहता है तो उसे अदरक का पानी पीना चाहिए. अदरक का पानी पीने से पेट में दर्द और ऐंठन से निजात पाया जा सकता है. ऐसे में जिन महिलाओं के पीरियड्स में दर्द होता है तो अगर वह अदरक का पानी पीते हैं तो दर्द कम करने में यह सहयोग करेगा.

Also Read: ये हैं डायरिया के गंभीर लक्षण

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola