Jharkhand Road Accident: हजारीबाग में दर्दनाक सड़क हादसा, पलक झपकते ही पुल के नीचे गिर गई बस, 7 की मौत

Updated at : 18 Sep 2022 9:51 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Road Accident: हजारीबाग में दर्दनाक सड़क हादसा, पलक झपकते ही पुल के नीचे गिर गई बस, 7 की मौत

हजारीबाग में दर्दनाक सड़क हादसा की घटना सामने आई है. दरइसल, गिरिडीह से रांची जा रही एक यात्री बस के नदी में गिरने से सात यात्रियों की मौत हो गयी. जबकि 24 लोग घायल हो गये. जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.

विज्ञापन

Jharkhand Road Accident: हजारीबाग में गिरिडीह से रांची जा रही एक यात्री बस के शनिवार शाम नदी में गिरने से सात यात्रियों की मौत हो गयी. जबकि कम से कम 24 लोग घायल हो गये हैं. जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, हजारीबाग की उपायुक्त नैंसी सहाय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को रांची के रिम्स में इलाज के लिए भेजा गया है. जबकि अन्य घायल यात्रियों का हजारीबाग के अस्पतालों में ही इलाज किया जा रहा है.

कैसे हुई दुर्घटना

गिरिडीह से रांची जा रही इस निजी यात्री बस में लगभग 60 लोग सवार थे. जिनमें से अधिकतर सिख समुदाय से ताल्लुक रखने वाले थे और एक धार्मिक आयोजन में भाग लेने रांची जा रहे थे. इस दौरान बस एक बाइक सवार को बचाने के क्रम में हजारीबाग के टाटीझरिया के सिवाने नदी के पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए पुल से नीचे गिर गई. जिससे 7 यात्रियों की मौत और 24 लोग घायल हो गये. बता दें कि हादसा इतना भयानक था कि यात्रियों को बस की छत गैस कटर से काटकर निकालना पड़ा. फिलहाल, सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख

इस घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत कई नेताओं ने शोक प्रकट किया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ट्वीट कर कहा,‘‘ हजारीबाग में हुई इस घटना से दुख हुआ. इस हादसे में प्रियजन को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं. मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.

पीएम मोदी ने शोक संवेदना व्यक्त की

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,‘‘ हजारीबाग में हुए इस हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ है. प्रार्थना करता हूं कि हादसे में घायल सभी लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं.

Also Read: हजारीबाग में ट्रैक्टर ने एक गर्भवती महिला को कुचला, पिता ने लगाई इंसाफ की गुहार
राज्यपाल और सीएम हेमंत ने शोक व्यक्त किया

राज्यपाल रमेश बैस ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ हजारीबाग जिले के टाटीझरिया में पुल से बस के गिरने से यात्रियों के हताहत होने से मन व्यथित है. परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे.” उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.

अर्जुन मुंडा ने जताया दुख

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, ‘‘सात लोगों की मौत और दर्जनों लोगों के घायल होने के खबर से दुखी हूं. इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल जल्द ठीक हो जाएं.”

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधीक्षक चौथे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और यदि दुर्घटना के पीछे लापरवाही की बात सामने आयी तो जल्द ही दुर्घटना के लिए दोषी लोगों पर कार्रवाई होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola