झारखंड: मदर हैचरी में नकाबपोश अपराधियों का तांडव, बंधक बनाकर सोने की चेन समेत 14 लाख रुपये की लूट

मदर हैचरी के सेल्समैन हरियाणा के संजीत मान, महेश नंदल की सोने की चेन, हाथ का कड़ा और कर्मी मनोज महतो का लॉकेट भी अपराधियों ने लूट लिया. घटना की सूचना मिलते ही छापामारी अभियान चलाकर तीन अपराधियों को पुलिस ने पकड़ लिया.
हजारीबाग, शंकर प्रसाद: हजारीबाग जिले के डेमोटांड़ स्थित मदर हैचरी में हथियारबंद अपराधियों ने रविवार की रात लूट की घटना को अंजाम दिया. नकाबपोश अपराधियों ने मदर हैचरी कर्मियों को हाथ-पांव बांधकर पहले बंधक बनाया. इसके बाद सोने की चेन समेत करीब 14 लाख रुपये की लूटपाट की. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन अपराधियों को अरेस्ट कर लिया और लूट में प्रयुक्त गाड़ी को भी जब्त कर लिया है.
गाड़ी के साथ तीन अपराधी अरेस्ट
मदर हैचरी के सेल्समैन हरियाणा के संजीत मान, महेश नंदल की सोने की चेन, हाथ का कड़ा और कर्मी मनोज महतो का लॉकेट भी अपराधियों ने लूट लिया. घटना की सूचना मिलते ही छापामारी अभियान चलाकर तीन अपराधियों को पुलिस ने पकड़ लिया. डकैती करने में इस्तेमाल एक बोलेरो वाहन को पुलिस ने जब्त किया है.
14 लाख रुपये की लूट
हैचरी के दो सेल्समैन और एक कर्मी से दो सोने की चेन, एक लॉकेट यानी कुल 125 ग्राम सोना (अनुमानित मूल्य आठ लाख रुपए) और कैश छह लाख रुपये लूटे गए हैं. अपराधियों ने कुल 14 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है. पकड़े गए तीनों अपराधियों से गुप्त स्थान पर पुलिस पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




