ePaper

गुमला में करोड़ों खर्च कर हॉलैंड से आया एस्ट्रोटर्फ हुआ बेकार, हॉकी खेलने लायक नहीं बचा ग्राउंड

Updated at : 05 Sep 2021 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला में करोड़ों खर्च कर हॉलैंड से आया एस्ट्रोटर्फ हुआ बेकार, हॉकी खेलने लायक नहीं बचा ग्राउंड

गुमला के संत इग्नासियुस हाई स्कूल में हॉकी खिलाड़ियाें के लिए बने एस्ट्रोटर्फ खराब हो गया है. करोड़ों रुपये खर्च इसे हॉलैंड से मंगाया गया था, लेकिन एस्ट्रोटर्फ पर पानी के छिड़काव की व्यवस्था नहीं होने और रख-रखाव के अभाव में सड़ गया है. ग्राउंड के अभाव में यहां की खेल प्रतिभा कुंठित हो रही है.

विज्ञापन

Jharkhand News (दुर्जय पासवान, गुमला) : गुमला जिला हॉकी खेल की नर्सरी है. यहां से कई खिलाड़ी निकले जो राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक नाम कमाया. आज से 15 साल पहले हॉकी खेल में गुमला जिला की तूती बोलती थी. लेकिन, आज ग्राउंड के अभाव में खेल प्रतिभा कुंठित हो रही है. गुमला में हॉकी खेलने लायक ग्राउंड नहीं हैं. जिस कारण खिलाड़ी खेल का अभ्यास बेहतर तरीके से नहीं कर पा रहे हैं.

हालांकि, वर्ष 2005 में हॉकी खेल को बढ़ावा देने के लिए कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार द्वारा संत इग्नासियुस हाई स्कूल के कुछ जमीन को अपने अधीन लेकर उसमें एस्ट्रोटर्फ (हॉकी ग्राउंड) का निर्माण किया गया था. यहां हॉकी खेल के लिए सभी सुविधा देनी थी. लेकिन, सिर्फ ग्राउंड बनाकर छोड़ दिया गया.

हॉलैंड से एस्ट्रोटर्फ मंगाकर ग्राउंड में बिछाया गया. लेकिन, पानी छिड़कने की व्यवस्था नहीं रहने के कारण एस्ट्रोटर्फ उखड़ गया है. अब पूरा एस्ट्रोटर्फ सड़ गया है. गैलरी बनी है. लेकिन, बैठने लायक नहीं है. चेजिंग रूम है. वो भी जर्जर है. चेजिंग रूम में खिलाड़ी नहीं जाते हैं. बिजली की व्यवस्था नहीं है.

Also Read: Teachers’ Day 2021 : गुमला में कोरोना वॉरियर्स हुए सम्मानित, DC बोले- माता-पिता बच्चों को दें अच्छी शिक्षा

एस्ट्रोटर्फ की वर्तमान स्थिति ऐसी है कि मैदान में जहां-तहां जलजमाव है. कई जगहों पर टर्फ घिसकर खराब हो गया है और टर्फ को सतह (जमीन) से सही से नहीं चिपकाये जाने के कारण जहां-तहां से उखड़ गया है. वहीं, अगर खिलाड़ियों को ड्रेस चेंज करने के लिए चेंजिंग रूम जाना है तो एस्ट्रोटर्फ मैदान के बीच से होकर जाना पड़ेगा? क्योंकि चेंज रूम तक जाने के लिए और कोई रास्ता नहीं है. दर्शक-दीर्घा में काई जमने लगी है. जो बैठने लायक नहीं है.

बिना हॉकी खेल के मानक के बना है एस्ट्रोटर्फ

गुमला के संत इग्नासियुस उच्च विद्यालय में स्थापित हॉकी ग्राउंड एस्ट्रोटर्फ में कई खामियां व कमियां हैं. इन खामियों व कमियों के संबंध में वर्ष 2010 में विद्यालय के तत्कालीन प्रधानाध्यापक ने कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के निदेशक को पत्राचार किये थे. जिसमें प्रधानाचार्य ने उल्लेखित किया था कि जहां तक एस्ट्रोटर्फ बिछाने का प्रश्न है. यह सही तरीका से नहीं बिछाया गया है. एस्ट्रोटर्फ को सतह (जमीन) से सही से चिपकाया नहीं गया है. जिससे मैदान अनइवेन नजर आता है और जगह-जगह टर्फ उभरा हुआ प्रतीत होता है.

एस्ट्रोटर्फ और दर्शक-दीर्घा के बीच बाड़ा (फेंस) नहीं लगाया गया है. दर्शकों एवं आम जनता को सीधा टर्फ मैदान में प्रवेश से रोकने एवं खतरनाक बॉल से दर्शकों की रक्षा के लिए बाड़ा लगाना अत्यावश्यक है. पानी सप्लाई के लिए पाइप बिछाया गया है. लेकिन, एस्ट्रोटर्फ में पानी के छिड़काव के लिए स्प्रींकर नहीं लगाया गया है. बिजली आपूर्ति की व्यवस्था लंबित है. जल संग्रह के लिए वाटर टैंक बनाया गया है, वह भी त्रुटिपूर्ण है. टैंक में पानी भरने पर भी पानी नहीं ठहरता है और टैंक तुरंत सूख जाता है. साथ ही टैंक के इर्द-गिर्द समतलीकरण भी नहीं हुआ है. बरसात के पानी को रोकने के लिए गार्डवाल नहीं बनाया गया है. गार्डवाल के अभाव में बरसाती पानी के साथ मिट्टी व बालू भी मैदान में प्रवेश करता है. जिससे टर्फ खराब गया है.

Also Read: 11वीं जूनियर महिला हॉकी नेशनल चैम्पियनशिप का सिमडेगा में होगा आयोजन, अक्टूबर में खिलाड़ी दिखायेंगे अपना हुनर
खेल विभाग निदेशलय को लिखा पत्र : DSO

इस संबंध में डीएसओ हेमलता बून ने कहा कि संत इग्नासियुस हाई स्कूल परिसर में बना एस्ट्रोटर्फ सड़ गया है. अब यह खेलने लायक नहीं है. नया एस्ट्रोटर्फ बिछाने के लिए खेल विभाग निदेशालय को पत्र लिखा गया है.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola