ePaper

गुजरात चुनाव 2022: क्या जिग्नेश मेवाणी को जीत दिला पाएंगे कन्हैया कुमार ? वडगाम सीट पर कांटे की टक्कर

Updated at : 03 Dec 2022 12:45 PM (IST)
विज्ञापन
गुजरात चुनाव 2022: क्या जिग्नेश मेवाणी को जीत दिला पाएंगे कन्हैया कुमार ? वडगाम सीट पर कांटे की टक्कर

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होना है. इससे पहले यहां चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है. गुजरात के फायरब्रांड दलित नेता जिग्नेश मेवाणी (Jignesh Mevani) पर सबकी नजर टिकी हुई है.

विज्ञापन
undefined

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होना है. यहां चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है. हर पार्टी जीत के लिए पूरा जोर लगा रही है. इस बीच, वडगाम विधानसभा सीट पर सभी की निगाहें जा टिकी है. दरअसल, इस सीट से गुजरात के फायरब्रांड दलित नेता जिग्नेश मेवाणी (Jignesh Mevani) एक बार फिर से ताल ठोंक रहे हैं.

undefined

जिग्नेश मेवाणी पिछली बार कांग्रेस के समर्थन से निर्दलीय जीते थे. हालांकि, वडगाम से इस बार जिग्नेश मेवाणी के लिए जीत दर्ज करना आसान नहीं दिख रहा है. ऐसे में कांग्रेस ने इस बार मेवाणी के चुनाव प्रचार के लिए कन्हैया कुमार को मैदान में उतारा है जो उनके साथ वोटरों को लुभाने का काम कर रहे हैं.

undefined

यहां चर्चा कर दें कि गुजरात के प्रमुख दलित चेहरों में से एक जिग्नेश मेवाणी को कांग्रेस ने वडगाम सीट से प्रत्याशी बनाया है. इसी के साथ, वडगाम विधानसभा सीट को गुजरात के हॉट सीटों में से एक माना जा रहा है. 2017 में जिग्नेश मेवाणी कांग्रेस के समर्थन से जीते थे और उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार को हराया था.

undefined

इस बार चुनाव में जिग्नेश मेवाणी अब कांग्रेस के प्रत्याशी हैं. मेवाणी की घेराबंदी के लिए बीजेपी ने पूर्व कांग्रेसी नेता और विधायक मनीलाल वाघेला को मैदान में उतारा है. जबकि, आम आदमी पार्टी ने यहां से दलपत भाटिया मैदान में उतारा हैं. इधर, AIMIM की तरफ से प्रदीप परमार के चुनावी रण में उतरने की उम्मीद है.

undefined

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में एक बार फिर से ज‍िग्‍नेश मेवाणी की जीत को कंफर्म करने के लिए कांग्रेस ने अलग रणनीति अपनाई है. इसी के साथ कांग्रेस ने ज‍िग्‍नेश मेवाणी के चुनाव प्रचार के ल‍िए कन्‍हैया कुमार को वडगाम भेजा ताकि इस सीट को दोबारा पार्टी की झोली में लाया जा सके.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola