Gujarat Election 2022: मल्लिकार्जुन खरगे का दावा, गुजरात में बहुमत में आएगी कांग्रेस, बनेगी हमारी सरकार

Gujarat Election 2022: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस बहुमत में आएगी और हमारी पार्टी ही राज्य में सरकार बनाने जा रही है.
Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण के लिए मतदान पांच दिसंबर को होगा. दूसरे चरण का चुनाव प्रचार अभियान शनिवार यानि 3 दिसंबर को शाम 5 बजे खत्म हो जाएगा. इस बीच, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर बड़ी बात कही है. मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस बहुमत में आएगी और हमारी पार्टी ही राज्य में सरकार बनाने जा रही है.
वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी कहते हैं कि कांग्रेस और विपक्ष उन्हें दो किलो गालियां देते हैं. लेकिन, आपका तो कांग्रेस को गाली दिए बिना खाना तक नहीं पचता. खरगे ने आगे कहा कि आप हम लोगों को चार क्विंटल गाली देते हैं. कभी मुझे, कभी राहुल गांधी को और कभी सोनिया गांधी को. लेकिन, हम कुछ नहीं कहते.
We will get a majority in Gujarat elections: Congress President Mallikarjun Kharge at Aravalli in Gujarat pic.twitter.com/AP0TF1QgAM
— ANI (@ANI) December 2, 2022
मल्लिकार्जुन खरगे ने साथ ही कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण चुनाव है, क्योंकि पीएम खुद सड़कों और गांवों में घूम रहे हैं तथा यह दिखा रहे हैं कि उन्हें चिंता है. खरगे ने कहा कि मुझे समझ नहीं आया क्यों? मोदी यह नहीं कहते कि विकास के लिए वोट दें. उनकी विचारधारा के लिए वोट दें या बीजेपी उम्मीदवारों को वोट दें. विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा चुनाव, नरेंद्र मोदी हर चुनाव में उन्हें ही वोट देने की बात कहते रहते हैं. लेकिन, लोगों ने आपको इतनी बार वोट दिया है. जबकि, वह मैंने यह बनाया या मैंने वह बनाया का राग अलापते रहते हैं.
Also Read: Gujarat Election 2022: गुजरात में कांग्रेस को जीत मिली, तो जानिए कौन बन सकता है मुख्यमंत्री?
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Samir Kumar
More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




